Pelican Bird Information in Hindi | पेलिकन पक्षी से सम्बंधित जानकारियाँ?

By   January 19, 2022

Pelican Bird Information in Hindi, Information About Pelican Bird in Hindi, Pelican Bird In Hindi, Pelican Bird क्या है, पेलिकन पक्षी से सम्बंधित रोचक जानकारी, Pelican Bird की विशेषताएं

दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम ‘Pelican Bird’ के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं, अगर आप Pelican Bird से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए यहाँ पर आये हैं तो आप सही जगह आ गए हैं आप बस हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपको Pelican Bird से सम्बंधित बहुत सारी जानकारियां मिलने वाली हैं, आईये शुरू करते हैं और इसके बारे में डिटेल्स में जानकारी प्राप्त करते हैं-

Pelican Bird Information in Hindi :-

Pelican Bird समुद्री क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक पक्षी होता है, इस पक्षी की पूरे दुनियाभर में लगभग 8 प्रजाति पायी जाती है। ये पक्षी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया तथा अफ्रीका में पाया जाता है परन्तु यह अंटार्कटिका पर नहीं पाया जाता है। Pelican Bird की प्रजातियों में ब्राउन पेलिकन, ग्रेट व्हाइट पेलिकन, ऑस्ट्रेलियाई पेलिकन, डालमेशियन पेलिकन, Spot Billed Pelican इत्यादि इसके मुख्य प्रजाति है। ग्रेट व्हाइट पेलिकन को रोजी पेलीकन के नाम से भी जाना जाता है।

पेलिकन पक्षी (Pelican Bird) का वैज्ञानिक नाम Pelecanus होता है, इस पक्षी के पास एक लम्बी चोंच तथा गले में मौजूद थैली होती है। पेलिकन पक्षी को “V” आकर में उड़ना बहुत ज्यादा पसंद होता है और यें ज्यादातर प्रवास करते समय “V” आकर में ही उड़ते है।

Pelican Bird क्या है? (Information About Pelican Bird in Hindi) :-

पेलिकन एक ऐसा पक्षी होता है जिसका निवास स्थान जल स्रोतों के आस-पास होता है अर्थात ये पक्षी समुद्री तट के पास रहता है। इस पक्षी का समुद्री तट के पास रहने का मुख्य कारण भोजन की आसानी से उपलब्धता है। ये पक्षी समुद्र में पायी जाने वाली मछलियों का शिकार करके पेट को भरती है अर्थात मछलियां ही इनका मुख्य आहार होता हैं।

ये पक्षी लगभग 3 करोड़ वर्ष पहले से ही धरती पर मौजूद है, फ्रांस में पेलिकन बर्ड का जीवाश्म पाया गया है जो कि यह साबित करता है कि पहले के समय में भी पेलिकन की तरह का पक्षी पाया जाता था।

पेलिकन पक्षी की शारीरिक संरचना (Body Structure of Pelican Bird) :-

पेलिकन पक्षी का आकार लगभग 40 इंच तथा वजन लगभग 10 से 15 किलोग्राम वजन का होता है, ग्रेट व्हाइट प्रजाति के पेलिकन सबसे अधिक वजन का पेलिकन होता है। पेलिकन पक्षी बड़ी प्रजाति की पक्षियों में से एक है इस पक्षी की लम्बाई लगभग 50 इंच के आसपास की होती है इतना अधिक वजन होने के बाद भी ये पक्षी आसमान में हजारों मीटर (लगभग 3 किलोमीटर) ऊपर तक आसानी से उड़ सकते है।

पेलिकन पक्षी एक बहुत अच्छे तैराक भी होते है तथा ये पानी की सतह से ही उड़ान भर सकते है, इनके पानी की सतह से ही उड़ान भरने का मुख्य कारण इनके पैरों की झिल्लीनुमा जालीदार बनावट होती है जो इसे तैरने में मदद करती है। इस पक्षी के पैर इनके शरीर की तुलना में बहुत ही छोटे होते है। जालीदार पैर होने के कारण पानी में तैरना तो आसान होता है परन्तु जमीन पर चलना बहुत ही मुश्किल होता है।

नर पेलिकन की चोंच मादा पेलिकन से बड़ी होती है, ऑस्ट्रेलियाई पेलिकन की चोंच दुनियाभर में पाये जाने वाले पक्षियों में सबसे लम्बी चोंच होती है। इसकी चोंच की साइज लगभग 20 इंच की होती है। पेलिकन पक्षी के पंखों का फैलाव लगभग 11 फ़ीट तक होता है।

पेलिकन पक्षी का भोजन (Pelican Bird Food) :-

पेलिकन पक्षी का मुख्य आहार मछली होता है, वैसे ये पक्षी मछली के अलावा केकड़ा, छोटे कछुए तथा इंसेक्ट्स इत्यादि भी खा जाते है। पेलिकन पक्षी एक मांसाहारी पक्षी होता है। पेलिकन केवल दिन के समय में ही शिकार करता है। आज के समय में वातावरण के विपरीत प्रभाव के कारण भी इसकी कुछ प्रजाति विलुप्ति होने की कगार पर आ खड़ी हुयी है।

पेलिकन पक्षी का निवास स्थान :-

अंटार्कटिका को छोड़ कर Pelican Bird लगभग पूरे विश्व भर में पाया जाता है, ये पक्षी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया तथा अफ्रीका में पाया जाता है। Pelican Bird ज्यादातर समुद्री क्षेत्रों में पाया जाने वाला पक्षी होता है, इस पक्षी की दुनियाभर में लगभग 8 प्रजाति पायी जाती है।

पेलिकन पक्षी का प्रवास :-

पेलिकन पक्षी प्रवास के दौरान हमेशा झुंड में ही उड़ते है तथा ये पक्षी ज्यादातर ‘V’ आकर में उड़ते हैं, अगर आपने इन्हें आसमान में उड़ते हुए देखा होगा तो आपको ‘V’ आकर नज़र आया होगा।

ज्यादातर पेलिकन पक्षी साइबेरिया देश से भारत आते है। गुजरात का कच्छ क्षेत्र पेलिकन पक्षियों का प्रिय स्थान है तथा प्रत्येक वर्ष पेलिकन पक्षी साइबेरिया से भारत आते है। इसी कारण पेलिकन पक्षी को प्रवासी पक्षी भी कहा जाता है। पेलिकन को गर्म क्षेत्र बहुत अधिक पसंद होता है। ठण्ड आते ही इन पक्षियों का प्रवास शुरू हो जाता है। पेलिकन पक्षी मुख्यतः भोजन और प्रजनन के लिए भारत प्रवास करते है।

पेलिकन पक्षी घोंसला :-

पेलिकन पक्षी अपना घोंसला तटीय इलाकों में बनाते है तथा ज्यादातर पेलिकन पक्षी अपने घोंसलों को पेड़ो में बनाते है। कुछ पेलिकन प्रजाति (ब्राउन पेलिकन) जमीन पर भी अपना घोंसला बनाती है। ये पक्षी सैकड़ो की झुंड बनाकर रहते है तथा पंखों, पत्तियों और छोटी टहनियों से अपने घोंसले का निर्माण करते है।

पेलिकन पक्षी के अंडे :-

मादा पेलिकन एक बार में लगभग 1-4 अंडे देती है, परन्तु ज्यादातर ये एक बार में1-2 अंडे ही देती है। मादा पेलिकन का काम अंडो को सेने का होता है, लगभग 4-5 हफ़्तों के बाद अंडो में से बच्चें बाहर निकलते है।

पेलिकन पक्षी का जीवनकाल :-

पेलिकन पक्षी का औसतन जीवनकाल लगभग 20 वर्ष तक का होता है अर्थात पेलिकन पक्षी लगभग 20 वर्ष तक जीती हैं।

पेलिकन पक्षी से सम्बंधित रोचक जानकारियां :-

पेलिकन पक्षी से सम्बंधित कुछ रोचक जानकारियां निम्न प्रकार से हैं-

  • इस पक्षी का वैज्ञानिक नाम ‘Pelecanus’ होता है।
  • इस पक्षी की चोंच बहुत बड़ी होती हैं तथा इनके गले में मौजूद थैली होती है।
  • यें पक्षी प्रवास के समय ज्यादातर “V” आकर में ही उड़ते है।
  • पेलिकन पक्षी प्रवास के समय में लगभग 2 हजार मीटर की उंचाई तक उड़ते है।
  • पेलिकन पक्षी झुण्ड समूह में यात्रा तथा अपना शिकार करते है।
  • पेलिकन पक्षी की लम्बाई करीब 100 से 130 सेंटीमीटर तक की होती है।
  • इस पक्षी का वजन लगभग 9-16 किलोग्राम तक का होता है।
  • पेलिकन झुण्ड में रहने वाला तथा एक सामाजिक पक्षी होता है।
  • मादा पेलिकन में लगभग लगभग 1-4 अंडे देती है।
  • मादा पेलिकन पक्षी की तुलना में नर पेलिकन पक्षी का आकार और वजन में बड़ा होता है।
  • पेलिकन पक्षी का औसतन जीवनकाल करीब 20 साल तक का होता है।

इसे भी पढ़ें :-

आज आपने क्या सीखा :-

आज इस आर्टिकल में हमने पेलिकन पक्षी के बारे में जानकारी प्राप्त की, इस आर्टिकल में हमने Pelican Bird Information in Hindi, Information About Pelican Bird in Hindi, Pelican Bird In Hindi, Pelican Bird क्या है, पेलिकन पक्षी से सम्बंधित रोचक जानकारी इत्यादि जैसी जानकारियों को प्राप्त किया।

दोस्तों अगर आपको हमारा ये पेलिकन पक्षी से सम्बंधित आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसको अपने यार-दोस्तों तथा फैमली मेंबरों के साथ भी शेयर करें (धन्यवाद)

Leave a Reply