Tiger से सम्बंधित जानकारियां | Tiger Information in Hindi

By   December 11, 2021

दोस्तों पिछले आर्टिकल में हमने शेर (Lion) के बारे में जाना था, आज इस आर्टिकल में हम बाघ (Tiger) के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे आज के हमारे इस आर्टिकल का टाइटल “Tiger Information in Hindi” है।

अगर आप टाइगर से सम्बंधित जानकारी के लिए यहाँ आये है तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े आपको टाइगर से सम्बंधित बहुत सी जानकारियां मिलने वाली है।

इस आर्टिकल में हम Tiger Information in Hindi, Tiger क्या है, बाघ का रहन सहन, बाघ पर निबंध तथा इसके अलावा टाइगर से सम्बंधित और भी बहुत सारी जानकारियां प्राप्त करेंगे

tiger-information-in-hindi

Tiger Information in Hindi :-

बाघ एक बहुत ही तेज-तर्रार, खूंखार, ताकतवर तथा मांसाहारी जंगली पशु है, बाघ अपनी प्रजाति का सबसे बड़ा जीव है बाघ बड़ी बिल्लियों की प्रजाति का जीव है. बाघ भारत देश के अलावा एशिया के कई सारे देशो में काफी संख्या में पाए जाते है।

बाघ बड़ी बिल्लियों की प्रजाति का जीव है बाघ भारत देश के अलावा एशिया के कई सारे देशो में काफी संख्या में पाए जाते है. ज्यादातर बाघ भारत, इंडोनेशिया, भूटान, सुमात्रा, बंगलादेश, रूस, थाईलैंड, मलेशिया और नेपाल में पाए जाते हैं।

बाघ का रंग पीला और भूरा होता है, बाघ के शरीर में काली धारिया बनी हुयी होती है इसके अलावा बाघ के पेट का रंग सफेद होता है, बाघ को देखने की इच्छा प्रत्येक व्यक्ति में होती है।

बाघ, भारत का राष्ट्रीय पशु है, भारत देश में बाघ को बंगाल टाइगर के नाम से भी जाना जाता है

Tiger कैसा होता है :-

बाघ पीले और भूरे रंग का होता है तथा बाघ के शरीर में काली धारिया बनी हुयी होती है इसके अलावा बाघ के पेट का रंग सफेद होता है, बाघ के शरीर में एक पूँछ तथा चार पैर होते है। बाघ एक स्तनधारी जानवर होता है अर्थात बाघ जमीन पर रहने वाला जानवर है। एक बिल्ली और बाघ का डीएनए 95% तक मिलता-जुलता होता है।

एक वयस्क बाघ की लंबाई लगभग 9 फ़ीट तक होती है, बाघों के पैर के पंजे बहुत खतरनाक तथा नुकीले होते है, बाघ के पंजो में नुकीले नाखून भी होते है जो शिकार को दबोचने में बहुत ही सहायक साबित होते है। बाघ के मुंह मे बहुत ही नुकीले और मजबूत दांत होते है जो किसी भी शिकार को चीड़ने तथा फाड़ने की छमता रखते हैं। बाघ का वजन लगभग 300 से 400 kg तक होता है। मादा बाघ का वजन नर से कम ही होता है।

बाघ (Tiger) 45 से 60 किलोमीटर/घण्टे की रफ्तार से दौड़ सकता है। बाघ को बड़ी बिल्ली भी कह सकते है क्योंकि यह दिखने में एकदम बिल्ली के जैसा होता है परन्तु यह बिल्ली से बड़ा और खतरनाक होता है, एक बिल्ली और बाघ का डीएनए 95% तक मिलता-जुलता होता है।

बाघ से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां (Important Information About Tiger in Hindi) :-

बाघ से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्रकार से है-

  • बाघ शब्द संस्कृत के ‘व्याघ्र’ शब्द से बना हुआ है. बाघ पशु को ख़ास तौर पर इसकी तेज रफ़्तार, शिकार करने की क्षमता तथा इसकी फुर्ती के लिए जाना जाता है।
  • बाघ (Tiger) पन्थेरा (Panthera) समूह का बिल्ली (Cat) परिवार का एक मांसाहारी स्तनपायी पशु है। बाघ, बिल्ली की प्रजाति का सबसे बड़ा जीव है।
  • इस समय पुरे दुनिया भर में लगभग 3950 बाघ उपस्थित है जिनमे से लगभग 75% बाघ अकेले भारत देश में उपस्थित हैं।
  • सन 1986 से ही बाघ को IUCN की ‘लुप्तप्राय’ प्रजाति की श्रेणी में रखा गया है।
  • बाघ (Tiger) पुरातन काल से ही एतिहासिक महत्व के जीव रहे हैं, इसके अलावा बहुत पहले समय से ही विभिन्न धर्मों और सम्प्रदायों में बाघों को प्रतीकों और अराध्य जीवों के तौर पर प्रदर्शित भी किया जाता रहा है।
  • आज के समय में भी दुनियाभर के विभिन्न देशों में आयोजनों और संगठनों के झंडों या प्रतीकों में बाघ को प्रमुख तौर पर शामिल किया जाता है।
  • वैज्ञानिक रिसर्चर के अनुसार भारत देश में बाघों का आगमन चीन की तरफ से हुआ था।
  • बाघ को भारत का राष्टीय पशु बनाया गया है अर्थात बाघ, भारत का राष्टीय पशु है।

बाघ की संरचना :-

बाघ का शरीर लाल-पीले, पीले-भूरे रंग का होता है तथा इसके शरीर पर काली धारियां बनी हुयी होती हैं ये काली धारियां बाघों को शिकार करते समय झाड़ियों में छुपने में मदद करती हैं. बाघ के शरीर के आंतरिक भाग जैसे वक्ष और पैर सफ़ेद होते है. बाघ एक लंबा, चौड़ा और काफी भारी जानवर होता है, एक बाघ का वजन लगभग 300 kg तथा 6-7 फीट लंबा होता है।

बाघ से सम्बंधित रोचक तथ्य :-

बाघ से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य निम्न प्रकार से है-

  • भारत देश में बाघ को पालतू जानवर नहीं बनाया जा सकता है, भारत में यह गैर-कानूनी है.
  • बाघ रात के समय में शिकार करना ज्यादा पसंद करते हैं.
  • बाघ की पीछे वाली टांग, आगे वाली टांग से लम्बी होती हैं जोबाघों को तेज दौड़ने, कूदने और शिकार करने में काफी मदद करती है.
  • हमारे फिंगरप्रिंट के समान ही बाघों के शरीर पर पायी जाने वाली काली धारियां भी हर बाघ के लिए यूनिक (अलग) होती हैं, दो बाघों की धारियाँ एक जैसी कभी भी नहीं हो सकती हैं.
  • बाघ के बच्चे जब पैदा होते हैं तो वें अंधे होते हैं.
  • एक बाघ का जीवन काल 20-25 वर्ष का होता है.
  • बाघ अन्य जानवरों की तरह अपनी जीभ से खींचकर पानी नहीं पीते हैं बल्कि वें जीभ को कप की तरह इस्तेमाल करके वे पानी को अपने गले तक उड़ेलते हैं.
  • बिल्लियों और बाघों का डीएनए 95.6% तक एक मैच करता है.
  • बाघों का माइंड ध्रुवीय भालू और भूरे भालुओं को छोड़कर किसी भी अन्य मांसाहारी जानवर से बड़ा ही होता है.
  • रिसर्च के अनुसार यह पता चला है कि बाघ उनके द्वारा किए गए शिकार के 10-20 प्रयासों में से केवल एक ही बार सफल हो पाते हैं.
  • बाघ के नुकीले पंजे और जबड़े किसी भी जानवर या मनुष्य को एक ही वार में तोड़ने की क्षमता रखते हैं.
  • बाघ लगभग 30 मीटर तक लम्बी और 12 फीट ऊंची छलांग लगा सकते हैं.
  • आज से लगभग 100 साल पहले भारत की धरती पर लगभग 40,000 बंगाल टाइगर थे जिनमे से आज केवल 2600-2700 ही बचे हैं.

बाघों के रहन-सहन तथा भोजन करने का तरीका :-

बाघ ज्यादातर नमी-युक्त तथा दल-दली भूमि वाले वनों और घास के मैदानों में रहना पसंद करते हैं. बाघ एक पूर्णत: मांसाहारी जीव होते है जो ज्यादातर अन्य शाकाहारी पशुओं का शिकार करते है.

बाघ के शिकारों में पालतू पशु, गौर, हिरामन, जंगली सूअर, चीतल, भैंसे, सांभरइत्यादि प्रमुख हैं. बाघ की फुर्ती और बाघ के सूंघने और देखने की बेहतरीन क्षमता इसे एक कुशल शिकारी बनाती है.

बाघ के दौड़ने की रफ़्तार बहुत ही तेज होती ही लेकिन बाघ लगातार ज्यादा दूरी तक नहीं दौड़ पाते है इसलिए बाघ अपना शिकार ज्यादातर छिपकर और अचानक से धावा बोलकर ही करते है.

बाघ का वैज्ञानिक वर्गीकरण :-

  • बाघ का वैज्ञानिक नाम: पंथेरा टिगरिस (Panthera Tigris)
  • बाघ का किंगडम / जीव-समूह: पशु
  • बाघ का कुल / परिवार: Cats (बिल्ली)
  • बाघ का गण / समूह: Camivora
  • बाघ का वर्ग: स्तनपायी पशु
  • बाघ की प्रमुख प्रजातियाँ: बाघ की 9 प्रमुख प्रजातियाँ पाई जाती थी जिनमें से इसकी अब 3 प्रजातियाँ पूरी तरह से ख़त्म ही हो चुकी हैं. भारत में पाई जाने वाली बाघों की प्रमुख प्रजाति ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ है.

बाघ पर निबंध (Essay on Tiger) :-

बाघ एक जंगली जानवर है अर्थात बाघ का मूल निवास स्थान ‘जंगल’ ही होता है, जंगल के अलावा बाघ चिड़ियाघर में भी देखने को मिलते हैं। बाघ एक मांसाहारी जानवर होता है, बाघ का प्रिय शिकार छोटे जंगली जानवर जैसे जंगली सुअर, हिरण इत्यादि होते है। झुंड में यह बड़े जानवर जैसे जंगली भैंस का भी शिकार कर लेते है। बाघ ज्यादातर अंधेरे में शिकार करना पसंद करते है।

बाघ का जीवनकाल 20-25 वर्ष का तक होता है। अगर उचित देखभाल की जाए तो 25 वर्ष से ज्यादा जी भी सकते है। बाघ के दहाड़ने की आवाज लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तक सुनी जा सकती है। प्रतेक वर्ष 29 जुलाई को ‘विश्व बाघ दिवस’ मनाया जाता है।

एक मादा बाघ लगभग 4 महीने तक गर्भ धारण करती है और इसके बाद 4-5 बच्चों को जन्म देती है। बाघ के बच्चे जन्म से 1 हफ्ते तक अंधे होते है। बाघ को तैरना भी आता है।

आज बाघों का अस्तित्व खतरे में है। बाघ की प्रजाति विलुप्ति की कगार पर है। अवैध शिकार तथा ख़तम होते जंगल इसका मुख्य कारण है। भारत मे इसके संरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाए गए है। वर्तमान समय में भारत में केवल 3200 बाघ ही बचे हुयी है।

आज हमने क्या सीखा :-

आज इस आर्टिकल में हमने बाघ से सम्बंधित जानकारियों को प्राप्त किया, इस आर्टिकल में हमने Tiger Information in Hindi, Tiger क्या है, इनकी बनावट, बाघ पर निबंध तथा इसके अलावा बाघ से सम्बंधित और भी बहुत सी जानकारियों को प्राप्त किया। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें.

Leave a Reply