Cow information in hindi

By   December 12, 2021

हैल्लो दोस्तों पिछले आर्टिकल में हम Tiger के बारे में जानकारी प्राप्त की, आज इस आर्टिकल में गाय के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। आज के हमारे इस आर्टिकल का टाइटल ‘Cow Information in Hindi’ हैं, आज इस आर्टिकल में गाय से सम्बंधित बहुत साड़ी जानकारियां प्राप्त करेंगे।

अगर आप गाय से सम्बंधित जानकारी के लिए यहाँ आये है तो आप सही जगह आये है बस आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े आपको गाय से सम्बंधित बहुत सारी जानकातियाँ मिलने वाली हैं.

 

गाय से सम्बंधित जानकारी ( Cow Information in Hindi) :-

हमारे भारत देश में गाय को एक बहुत महत्वपूर्ण जानवर माना जाता है, हमारे देश में गाय की पूजा भी जाती है तथा लोग गाय को गौ-माता के नाम से पुकारते हैं। गाय एक पालतू पशु है और बहुत सारे लोग गाय को पालते भी है तथा गाय को परिवार का सदस्य भी मानते है। ‘गाय’ सिर्फ भारत में ही नही बल्कि पूरी दुनिया मे पाली जाती है।

ऐसा माना जाता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है, दुधारू होने की वजह से गाय बहुत ही उपयोगी पशु है, आज इस आर्टिकल में हम गाय से सम्बंधित बहुत सी जानकारियां प्राप्त करेंगे, आईये शुरू करते है और इसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं-

गाय से सम्बंधित बेसिक जानकारी :-

गाय एक पालतू पशु है जिसके चार पैर होते है। गाय के दो आंख, दो लम्बे कान, एक नाक तथा एक लम्बी पूंछ होती है। गाय के सर पर दो सिंग होती है, इसके अलावा गाय के चार थन होते है जिससे दूध दुहा जाता है। गाय के शरीर पर छोटे बाल भी होते है। गाय कई रंग की होती है जिनमे से ज्यादातर गायें काली, सफ़ेद, भूरी रंग की होती हैं.

गाय की सुनने की शक्ति मनुष्यों के सुनने की शक्ति से ज्यादा होती है यही वजह है कि गाय हल्की आहट को भी सुन लेती है। गाय को जिस स्थान रखा जाता है, उसे गोशाला के नाम से जाना जाता है। गाय की आवाज को रंभाना कहते है। गाय पालने वाले को गौपालक के नाम से जाना जाता है।

गाय का महत्व (Importance of Cow in Hind) :-

  1. गाय हमें पौष्टिक दूध देती है गाय के दूध को अमृत के समान माना जाता है। गाय के दूध में प्रोटीन, विटामिन्स बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है इसके अलावा गाय का दूध बहुत जल्दी पच जाता ह जिससे यह कब्ज नही बनाता।
  2. गाय के दूध से पनीर, दही, घी, मक्खन इत्यादि बनता हैं.
  3. गाय के के गोबर का इस्तेमाल खाद के रूप में किया जाता है, जी हमारी उर्वरता को बढ़ाता हैं.
  4. बच्चो के लिए गाय का दूध बहुत ही फायदेमंद साबित होता हैं.
  5. गाय के गोबर को सुखाकर इसका इस्तेमाल ईंधन के रूप में भी किया जाता हैं.
  6. भारत देश में लोग गाय की पूजा भी करते है और गाय को गौ-माता के नाम से बुलाते हैं.
  7. गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है और भारत में हिन्दू धर्म के लोग दिवाली के दूसरे दिन गाय की पूजा भी करते हैं.

वैज्ञानिक वर्गीकरण (Scientific Classification) :-

Kingdom Animalia
Phylum Chordata
Genus Bos
Species B. taurus
Subfamily Bovinae
Class Mammalia
Family Bovinae
Order Artiodactyla

गाय क्या खाती है :

गाय का मुख्य भोजन चारा होता है इसके अलावा गाय अनाज भी भी खाती है। गाय खाने को चबाकर खाती है वह चारे को निगल जाती है और बाद में उसको फिर से निकाल कर चबाती है, इसी क्रिया को जुगाली कहते कहा जाता है.

गाय के लिए चारे-पानी का इंतेजाम करना बहुत जरुरी होता है। गाय के अनुपयोगी होने पर गौ-पालक उनको सड़क पर छोड़ देते है, जिससे भूख से मजबूर होकर वें कूड़ा-करकट खाती है, जिससे कई बार वें प्लास्टिक की थैलिया भी खा जाती है और इससे इनकी असमय मृत्यु भी हो जाती है।

गाय का गर्भकाल :-

एक गाय का गर्भकाल दिवस लगभग 9 माह का होता है, गाय के बच्चे को बछड़ा कहा जाता है। नर बछड़े को बैल कहा जाता है, बैल का उपयोग किसान खेत को जोतने के लिये करते है।

गाय की नस्लें :-

गाय की बहुत सारे नस्लें होती है जिनमे प्रमुख नस्लें साहीवाल, जर्सी, गिर, देवनी, राठी है। जर्सी किस्म की गायें सबसे अधिक दूध देती है।

गाय से सम्बंधित कुछ रोचक जानकारियां :-

गाय से सम्बंधित कुछ रोचक जानकारियां निम्न प्रकार से है-

  • गाय दिन में लगभग 14 बार उठती और बैठती हैं.
  • गाय एक दिन में लगभग 45 गैलन पानी पी सकती हैं.
  • गाय 6 मील दूर तक की गंध को सूंघ सकती हैं.
  • गाय के शरीर में पाए जाने वाले जींस मानव शरीर में पाए जाने वाले जींस से 80% तक मिलते हैं.
  • गाय का वैज्ञानिक नाम ‘बोस टौरस’ होता है.
  • गाय के बच्चे को बछड़ा कहा जाता हैं.
  • एक गाय 18 से 22 साल तक जिन्दा रहती हैं.
  • गाय का दिल एक मिनट में 60 से 70 बार धड़कता हैं.
  • गाय के मुँह में 32 दांत होते हैं.
  • गाय अपने जीवनकाल में 200,000 गिलास दूध का उत्पादन करती हैं.

Leave a Reply