Information About Horse in Hindi | घोड़े से सम्बंधित जानकारियां?

By   December 28, 2021

Information About Horse in Hindi, Horse Information in Hindi, घोड़े से सम्बंधित जानकारी, घोड़े का आकार, घोड़े का निवास-स्थान, घोड़े का आहार, घोड़े पर निबंध, घोड़े से सम्बंधित रोचक तथ्य।

दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम घोड़े से सम्बंधित जानकारियों को प्राप्त करने वाले हैं अगर आप घोड़े से सम्बंधित जानकारी के लिए यहाँ पर आये है तो आप सही जगह आये हैं, आप बस हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें आपको घोड़े से सम्बंधित बहुत-सी जानकारियां मिलने वाली हैं।

Information About Horse in Hindi :-

घोड़ा एक पालतू पशु है जिसका उपयोग मनुष्य बहुत समय से करता आया है, घोड़े का इस्तेमाल मनुष्यों के द्वारा बहुत पहले से ही यातायात के रूप में जा रहा है, आज से लगभग 6000 वर्ष पहले पहली बार एक घोड़े को पालतू बनाया गया था। दोस्तों आपको बता दूँ कि घोड़ा और गधा के पूर्वज एक ही थे।

घोड़ा एक ऐसा जानवर है जो दुनिया के प्रत्येक कोने में पाया जाता है अर्थात घोड़ा पुरे विश्व भर में पाया जाने वाला जानवर है। एक अनुमान के तहत पूरे विश्व भर में लगभग 6 करोड़ घोड़े है, घोड़े कई नस्लो और रंगों में देखने को मिलते है जिनमें से सबसे उत्तम घोड़ा ‘अरबी’ नस्ल का होता है। अरबी नस्ल के अलावा एशियाई घोड़े, अफ्रीकन घोड़े भी घोड़े की प्रमुख नस्लें है। अफ्रीकन घोड़े ज्यादातर जंगलो में देखने को मिलते हैं।

घोड़े के बारे में जानकारी (Horse information in Hindi) :-

घोड़ा एक स्तनधारी जानवर है अर्थात घोड़ा जमीन पर वाला जानवर होता हैं, इसके चार पैर होते ह तथा इनके पैरों में खुर होते है। घोड़ा एक शाकाहारी जानवर होता है तथा इनका जीवनकाल लगभग 25 से 30 वर्ष का होता है, आपको बता दूँ कि घोड़े की आंखे जमीन पर पाये जाने वाले सभी जीवों में से सबसे बड़ी होती है, घोड़े की आंखे 360 डिग्री देखने मे सक्षम होती है अर्थात घोड़ा अपनी आँख से 360 डिग्री में देख सकता है परन्तु यें इंसानो की तरह फोकस नही कर पाते है। घोड़ा केवल नाक के द्वारा ही सांस ले पाटा है।

नर घोड़े के मुंह में लगभग 40 तथा मादा के मुंह में लगभग 36 दांत होते है आपको यह जानकार हैरानी होगी कि एक नर घोड़े का जबड़ा उसके दिमाग से भी ज्यादा बड़ा होता है। घोड़ा घास, चना तथा अनाज खाता है अर्थात घोड़ा एक शाकाहारी जानवर होता है। घोड़ा जहां पर रहता है उसको अस्तम्बल कहा जाता हैं। घोड़ा एक ऐसा जानवर होता है जो एक ही समय में दो अलग-अलग जगहों पर देख सकता हैं।

घोड़ा एक बहुत ही फुर्तीला जानवर होता है जोकि आपकी तेज़ रफ़्तार के लिए जाना जाता है, घोड़े के दौड़ने की औसत रफ्तार लगभग 45 किलोमीटर/घण्टा की होती है, इसके अलावा एक घोड़ा बिना रुके कई घन्टो तक लगातार दौड़ सकता है। घोड़ा अपने मालिक के प्रति बहुत ही वफादार होते है, पहले की बहुत सारी कहानियां जिसमे घोड़ो का जिक्र है जो अपने मालिक के प्रति वफादार हुआ करते थे।

पहले के समय में घोड़े का इस्तेमाल बहुत ज्यादा ही किया जाता था परन्तु आज के समय मे घोड़े का उपयोग कम हो गया है परन्तु आज भी बहुत सारे ऐसे कार्य है जिनमें घोड़े की आवश्यकता पड़ती है। घोड़ा गाड़ी को हम तांगा के नाम से जानते है जिसका इस्तेमाल सवारी को ढोने में किया जाता है। दुनिया के कई भागों में घोड़े की दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है जिसको हॉर्स रेसिंग के नाम से जाना जाता हैं।

घोड़े की संरचना (घोड़े की बनावट) :-

घोड़े के चार पैर, दो कान, दो आँख तथा एक पूँछ होती हैं। इसके चार पैर होते ह तथा इनके पैरों में खुर होते है, इसके अलावा घोड़े की आँखे जमीन पर पाये जाने वाले सभी जानवरो में से सबसे बड़ी होती है तथा एक घोड़ा अपनी आँखों से 360 डिग्री देखने में सक्षम होता है।

घोड़ा क्या खाता है (घोड़े का आहार) :-

घोड़ा एक शाकाहारी शाकाहारी जानवर है, घोड़ा घास, भूसा तथा अनाज खाता है इसके अलावा घोड़ा चना भी खाता है, एक घोड़े को चना बहुत ही अधिक पसंद होता है तथा चना घोड़े का प्रमुख आहार भी होता हैं। घोड़ा मैदानों में उगी हुयी हरी-भरी घासों को भी खाता है। इसके अलावा घोड़े का मालिक उसे जो भी देता है घोड़ा उसे खा लेता हैं।

घोड़ा कहाँ रहता है (घोड़े का निवास स्थान) :-

घोड़ा जहाँ पर रहता है उसको हम सभी अस्तबल के नाम से जानते है अर्थात एक घोड़े का निवास स्थान अस्तबल होता है, इसके अलावा घोड़ा जंगलों, वनों तथा मैदानों में भी देखने को मिल जाता है।

घोड़े का आकर :-

घोड़े कई सारे आकारों में होते है तथा घोड़े कई प्रकार के रंगों में भी देखने को मिल जाते हैं, सफ़ेद रंग का घोडा देखने में बहुत ही सुन्दर लगता है इसके अलावा काले, लाल तथा किसी हल्के रंग के भी घोड़े देखने को मिलते हैं।

घोड़े का जीवनकाल :-

घोड़े का जीवनकाल 25-30 वर्ष का होता है अर्थात एक घोड़े की औसतन उम्र 30 वर्ष होती हैं, इसके अलावा कुछ स्थितयों में घोड़े 30 वर्ष से भी अधिक समय तक जी जाते हैं।

घोड़ा पर निबंध (Essay on Horse in Hindi) :-

घोड़ा बहुत उपयोगी जानवर होता है, घोड़ा एक पालतू तथा तेज दौड़ने वाला जानवर होता है। घोड़ा पूरे विश्व-भर में पाया जाने वाला जानवर होता हैं, घोड़े कई रंग के होते है तथा इनकी सारी नस्लें भी हैं, अरबी नस्ल के घोड़े सबसे अच्छे घोड़े माने जाते हैं । सेना में ज्यादातर अरबी नस्ल के ही घोड़े देखने को मिलते हैं। घोड़े अपने नायकों के इशारे बहुत ही जल्दी समझ जाते है, रानी लक्ष्मीबाई तथा महाराणा प्रताप जैसे वीरों की सफलता में इनके घोड़ों की भी बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका थी।

घोड़ा एक शाकाहारी पशु होता ह जो घास, भूसा, चना तथा अनाज खाता है, घोड़े मैदानों की हरी घासों को भी चरता है। घोड़ा जहाँ पर रहता है उसको अस्तबल के नाम से जाना जाता हैं। घोड़ा बहुत ही तेज दौड़ने वाला जानवर होता है, यह पलक झपकते ही बहुत अधिक दूर तक चला जाता है।

आज के समय में घोड़े का प्रयोग बहुत ही सीमित हो गया है, आज के समय में घोड़े आजकल ताँगा खींचते हैं। ताँगा देहाती स्थानों में ज्यादा ही प्रयोग किया जाता है। घोड़ों के पैरों में नाल ठोक दिया जाता है जिससे यें पक्की सड़कों एवं पथरीले मार्गों पर भी आसानी से चल सकें तथा इनके खुरु को कोई नुकसान न हो ।आज लोग घोड़े का इस्तेमाल सवारी के लिए और बोझ ढोने में करते हैं।

आज के समय में घोड़े वैवाहिक अवसरों पर रथ में जोते जाते हैं, सजा हुआ रथ एवं सजे हुए घोड़े बहुत ही सुन्दर तथा आकर्षक लगते हैं। विवाह के अवसर पर दूल्हा रथ पर बैठता है तथा उस समय घोड़े के रथ को बहुत ही अच्छी तरह से सजाया जाता है । दूल्हा रथ पर बैठकर इतराता हुआ चलता है तथा बाराती और बाजे वाले पीछे-पीछे चलते हैं।

आज के समय में खेल-कूद में भी घोड़ों का प्रयोग किया जाता है, आज के समय में घोड़ों की दौड़ तथा पोलो खेल होता है, पोलो का खेल घोड़े पर बैठकर खेला जाता है इन खेलों में लाखों-करोड़ों के दाँव लगाए जाते हैं। घोड़े की दौड़ एलक खर्चीला खेल है इसको सिर्फ धनी लोग ही खेलते हैं।

घोड़े से सम्बंधित रोचक तथ्य :-

आईये दोस्तों अब घोड़े से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं-

  1. घोड़ा शाकाहारी जानवर होता हैं।
  2. घोड़ा 25-30 वर्ष तक जीता है अर्थात घोड़े का जीवनकाल 25 से 30 वर्ष का होता है।
  3. घोड़े के बच्चे जन्म के कुछ समय बाद से ही अपने पैरों पर चलने लगते हैं।
  4. एक नर तथा वयस्क घोड़े के मुंह में लागभग 40 दांत होते हैं।
  5. घोड़े कभी भी उल्टी नहीं कर सकते हैं।
  6. एक वयस्क घोड़े के दिल का वजन करीब 3-4 kg का होता हैं।
  7. घोड़ा अपनी आँखों से 360 डिग्री के कोण में देख सकता हैं।
  8. घोड़ा एक साथ दो स्थानों पर देख सकता हैं।
  9. दुनिया भर में घोड़े की लगभग 350 से भी ज्यादा नस्लें पाई जाती हैं।
  10. एक घोड़ा 1 दिन में कम से कम 25 गैलन तक पानी पीता हैं।
  11. एक घोड़ा जब भी किसी एक स्थान पर खड़ा होता है तो अपना एक पैर हमेशा ही ऊपर उठाए रहता हैं।
  12. खड़े होने के मुकाबले बैठने पर घोड़े की ज्यादा उर्जा की खपत होती हैं।
  13. सभी जानवरों में घोड़े की आंखें सबसे बड़ी होती हैं।
  14. घोड़े सिर्फ नाक से ही सांस लेते हैं।
  15. एक वयस्क घोड़ा 1 दिन में 10 गैलन लार का उत्पादन करता हैं।
  16. घोड़े को मीठा खाना ज्यादा पसंद होता है।
  17. जंगली घोड़े हमेशा ही ग्रुप में रहना पसंद करते है।
  18. घोड़े की लम्बाई लगभग 5 से 6 फुट की होती है।
  19. घोड़े खड़े होकर और लेटकर दोनों प्रकार से सो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :-

आज हमने क्या सीखा :-

आज इस आर्टिकल में हमने घोड़े से सम्बंधित जानकारियों को प्राप्त किया, इस आर्टिकल में हमने Information About Horse in Hindi, Horse Information in Hindi, घोड़े से सम्बंधित जानकारी, घोड़े का आकार, घोड़े का निवास-स्थान, घोड़े का आहार, घोड़े पर निबंध, घोड़े से सम्बंधित रोचक तथ्य इत्यादि जैसी जानकारियों को प्राप्त किया।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो इसको अपने यार-दोस्तों के साथ भी शेयर करें (धन्यवाद)

Leave a Reply