Rabbit information in hindi |खरगोश की जानकारी हिंदी में

By   December 23, 2021

खरगोश कैसा जानवर है क्या खाता है इसकी उम्र क्या होती है इसकी समस्त जानकारी हिंदी में दोस्तों आज के लेख (Rabbit information in hindi) में खरगोश से संबंधित जानकारियों का वर्णन वर्णन करने वाले हैं इस लेख में खरगोश पर निबंध को भी समझाने का प्रयास किया है तो चलिए शुरू करते हैं।

खरगोश का परिचय Introduction to Rabbits

खरगोश बहुत छोटा प्राणी है यह देखने में बहुत सुन्दर लगता है यह लेपोरिडी परिवार का एक छोटा स्तनपायी प्राणी है इसको पुरे विश्व के कई जगहो पर पाया जाता है इसकी प्रजातियाँ की संख्या 8 है।

इनके लिए अनुकूल जगह जंगलों, घास के मैदानों, मरुस्थलों आदि स्थानों पर निवास करते है इनके द्वारा अंगोरा ऊन की प्राप्ति होती है खरगोश का दिमाग बहुत तेज होता है।

ये हर जगह की नक्शा बनाने में माहिर होता है इस छोटे जानवर की लंबाई लगभग 40 से 50 सेंटीमीटर होती है और वजन भी लगभग  2 kg  के आस पास होता है।

जहां तक इसकी उपस्थिति के अनुसार ज्यादातर यूरोपियन खरगोश को ही पालना पसंद करते हैं हमारे आसपास में जो खरगोश दिखाई देते हैं वह भी यूरोपियन खरगोश ही  होते हैं।

खरगोश की संरचना  structure of the rabbit

खरगोश जितना दिखने में सुंदर लगता है  उसका कारण शरीर की बनावट होती है क्योंकि उसी के आधार पर वह अच्छा दिखता है इसके दांतो की संख्या 28 होती है जो लगभग हमेशा बढ़ती रहती है जब इसके बच्चे होते हैं तब इनके शरीर पर बाल नहीं होते हैं।

खरगोश की कान लगभग 10 सेंटीमीटर होते हैं इनकी आंखें बड़ी-बड़ी होती हैं  ये कई रंगों में दिखाई देते हैं जिनमें से काले सफेद वह भूरे ज्यादा लोग पसंद करते हैं एक बार में  मादा खरगोश 9 से अधिक बच्चों को जन्म दे सकती है।

खरगोश के भोजन rabbit food

यह प्राणी शाकाहारी होता है जो अधिक मात्रा में अपने भोजन के रूप में घास गाजर फल अनाज आदि को लेते  है  इनकी  दाते बहुत नुकीली होती हैं जिनसे ए अपना भोजन आसानी से बनाते हैं जैसा जैसा समय बदल रहा इन प्राणियों को ही अपने शिकार के रूप में लेने लगे हैं अथार्थ  अब लोग इनको भी अपने खाने के रूप में लेते हैं एक समय ऐसा था जब लोग केवल खरगोशों को घर की शोभा के लिए पाला जाता था।

खरगोश का प्रजनन प्रक्रिया rabbit breeding process

खरगोश की गर्भ  काल की बात करें तो लगभग 35 दिन के अंदर समाप्त  होता है एक बार में मादा खरगोश लगभग 9 बच्चे तब पैदा कर सकती है जब मादा खरगोश अपने बच्चे को जन्म देती है तब उनके शरीर में एक भी बाल नहीं होता है उनकी आंखें लगभग 15 दिन के बाद ही खुलती है।

खरगोश की उम्र age of rabbit

खरगोश की उम्र 8 से 12 वर्ष की होती है आज के समय में सभी लोग इनको अपना शिकार बनाने के लिए चारों तरफ ढूंढते हैं क्योंकि किसानों की फसलों को यह ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए उनकी संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है जिससे इनकी आबादी बहुत कम हो गई है।

खरगोश के बारे में रोचक जानकारियां Interesting facts about rabbit

  • खरगोश खाने में  लगभग 7 घंटे लेते हैं।
  • खरगोश अपनी भोजन को सूंघकर ही खाता है।
  • खरगोश को सभी दिशाओं में देखने की क्षमता होती है क्योंकि खरगोश की आखे  360 डिग्री तक देखने में सहायक होती हैं।
  • विश्व में चीन एक ऐसा देश है जोकि खरगोश की मीट को अधिक मात्रा में उत्पादन करता है।
  • खरगोश की सोने की समय लगभग 7:00 से 9 घंटे होती है।

खरगोश की दैनिक जीवन daily life of rabbit

इनमें  हमेशा नर और मादा दोनों खरगोशों को एक साथ में देखा जाता है अधिकतर ये  झुंड के रूप में रहना पसंद करते हैं यहां तक की भोजन की तलाश में  भी जब ए जाते हैं तब भी ये  झुंड में ही दिखाई देते हैं दिन में घने जंगलों में छुपे रहते हैं।

खरगोश और  खरहा में अंतर difference between rabbit and puss

प्राणी खरगोश खरहा
निवास खरगोश जमीन के नीचे बिल  में रहते हैं खरहा जमीन के ऊपर घोंसला बनाकर रहता है
आखे खरगोश की जन्म के समय आंखें बंद होती है खरहे के बच्चे जन्म से ही देख सकते हैं
बाले खरगोश में जन्म के समय बाले नहीं होती हैं खरगोश में जन्म के समय बाले होती हैं
आकार  खरहा से छोटे होते है खरहा खरगोश से आकार में बड़े होते हैं
पालतू ये पालतू होते है ये पालतू नही होते है

खरगोश पर निबंध Essay on rabbit

essay on rabbit in hindi

essay on rabbit in hindi

  1. यह जीव एक स्तनधारी जीव के रूप में पाया जाता है।
  2. इनकी मुख्य प्रजाति के रूप में खरहा को देखा जाता है।
  3. इनमे नर और मादा दोनों खरगोश होते हैं जिनमें से नर को बक्स मादा को डॉक्स के नाम से जानते हैं।
  4. इनके अंगोरा प्रजाति को चीन में लोग अधिक मात्रा में पालते हैं।
  5.  ये झुंड में रहने वाले जीव होते हैं।
  6. खरगोश में स्वाद कणिकाएं लगभग 14000 होती हैं।
  7. खरगोश की  वजन 2 kg  के आसपास होती हैं
  8. इनकी लंबाई 40 से 50 सेंटीमीटर होती है।
  9. खरगोश को सबसे अधिक खतरा कुत्ता बिल्ली लोमड़ी एवं भेड़िया आदि  जानवरों से ज्यादा होता है क्योंकि इनके द्वारा खरगोशों को अधिक मात्रा में शिकार किया जाता है।
  10. खरगोश की गति लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक होती है।
  11.  अमेरिका में खरगोश की संख्या बहुत ज्यादा है।
  12. ये अधिकतर  काले सफेद और भूरे रंग में दिखाई देते हैं।
  13. इनकी दांतों की संख्या 28 होती है।
  14. इनके जीवन का लगभग 11 वर्ष की होती है।
  15. खरगोश की दिल 1 मिनट में लगभग 135 से 140 बार धड़कता है।
  16. इसकी सुंदरता लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

FAQ

खरगोश की शारीरिक संरचना कैसी होती है ?

खरगोश की लम्बाई 18 से 20 इंच तक होती है एव कान लम्बी होती है

खरगोश की रफ्तार कितनी होती है

60 KM/HRS

खरगोश  खाने में क्या खाता है

100 से 120 ग्राम दाना

खरगोश कितने घंटे सोता है?

8 घंटा

आपने क्या सिखा

आज के इस लेख में हम लोगों ने Rabbit information in hindi लेख के जरिए इसकी जितनी भी जानकारी हो सकती थी हमने आसान भाषा में आप सबके सामने स्पष्ट रूप से देने का काम किया मैं आशा करता हूं कि मेरे द्वारा जितना भी जानकारी खरगोश के बारे में दिया गया है वह सही  है इस लेख के द्वारा  के द्वारा हमने खरगोश पर निबंध को भी कवर किया है यदि हमारे द्वारा दी गई जानकारी में आपके द्वारा कोई कमी दिखाई दे आप हमें कमेंट कर सकते हैं जिससे कि हम उसमें अपडेट कर सकें धन्यवाद।

अन्य पढ़े

Parrot information in hindi 

cat information in hindi

Leave a Reply