Crow Information in Hindi | कौआ से सम्बंधित सारी जानकारी

By   December 23, 2021

Crow Information in Hindi, Information About Crow in Hindi, कौआ के बारे में जानकारी, Essay on Crow in Hindi, कौवे की बनावट, कौआ का भोजन, कौवे की नस्लें, कौवे से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य

दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम कौआ से सम्बंधित जानकारियों को प्राप्त करने वाले है, दोस्तों अगर आप कौआ से सम्बंधित जानकारी के लिए यहाँ पर आये है तो आप सही जगह आये है। आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें, आपको कौवे से सम्बंधित बहुत साड़ी जानकारियां मिलने वाली हैं।

Crow Information in Hindi :-

कौवा काला रंग का एक पक्षी होता है, कौवे को अंग्रेजी भाषा में crow के नाम से जाना जाता है। कौवे की आवाज बहुत ही कर्कश होती है।  कौवा पक्षी ‘corvids family’ का सदस्य है, इस फैमिली में कौवे के अलावा ravens, jays, jackdaws, magpies, nutcrackers भी शामिल हैं।

कौवा का वैज्ञानिक नाम कोर्वस (Corvus) है, कौवा पक्षियों में सबसे बुद्धिमान पक्षी माना जाता है , कौवे के कई कारनामे हैरत में डाल देने वाले होते है। कौवे 7 तक की गिनती बहुत आसानी से सीख जाते हैं तथा यें 50 से ज्यादा पूर्ण वाक्य बोल लेते हैं, कौवे किसी भी व्यक्ति के चेहरे को याद रखते हैं यदि कोई इनके किसी साथी को मार दे तो ये उस हत्यारे की ख़ोज भी करते हैं।

कौवा का रंग कोयल की तरह बिल्कुल ही काला होता है परन्तु इनकी आवाज कोयल की तरह मीठी नहीं होती है, कौआ की आवाज कठोर होती है तथा यें काँव काँव की आवाज करते है।

Information About Crow in Hindi :-

कौआ दुनिया के उन पक्षियों में आते है जिनकी संख्या पृथ्वी पर बहुत ही अधिक मात्रा में है, कौआ का रंग काला होता है तथा इनकी गर्दन का रंग स्लेटी होता है। कौआ के काले रंग तथा कड़क आवाज की वजह से लोग इसे पसंद नहीं करते हैं। कौआ एक मध्यम आकार का पक्षी है तथा इनका गुण अन्य पक्षियों की तुलना में भिन्न होती है।

कौआ बहुत ही बुद्धिमान तथा चतुर पक्षी होता है, इसकी दो आंखें, दो पंजे तथा एक नुकीली चोंच होती है। इसके अलावा कौवे के दो पंख होते है जो उड़ने में मदद इनकी करते है। कौआ को प्रकृति को स्वच्छ रखने वाला पक्षी है क्योंकि यें भोजन के रुप में सड़ें-गले भोजन एवं कोंटों को खाकर वातावरण को स्वच्छ बनाते है, कौआ एक सर्वाहारी पक्षी होता है।

कौआ के शरीर की बनावट (Body Structure of Crow in Hindi) :-

कौआ मध्यम आकार का एक पक्षी होता है, इनके पास दो छोटी चमकीली आंखें, एक चोंच तथा दो पंजे होते है जोकि काफी नुकीली होती है। कौए की चोंच बहुत ही मजबूत होता है तथा चोंच की सहायता से यें भोजन को टुकड़ों में करते है तथा इसी चोंच से यें कीड़े-मकोड़ें को भी पकड़ते है।

कौआ के शरीर पर छोटे-छोटे बाल भी होते हैं, इनका शरीर काले रंग का होता है परंतु इनकी गर्दन का रंग स्लेटी होता है। कौआ के शरीर पर दो पंख होते है जिसके द्वारा यें खुले आसमान में उड़ते है। कौए के शरीर की बनावट एवं रंग रूप कोयल से काफी मिलता-जुलता है।

कौआ का आहार :-

कौआ एक सर्वाहारी पक्षी है तथा यह सब कुछ खाता है जैसे-मांस, कीड़े मकोड़े, रोटी ,सड़े-गले कचरे इत्यादि।
कौआ एक ‘प्रकृति संरक्षण पक्षी’ भी कहा जाता है क्योंकि कौआ कीड़े-मकोड़े, सड़े-गले भोजन इत्यादि को खाकर वातावरण को सुंदर बनाए रखने में हमारी मदद करता है। भोजन के अभाव में कभी-कभी यें दूसरे पक्षियों के अंडे को भी खा जाते है।

कौआ की नस्लें :-

पृथ्वी पर कौवे की 40 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती है, जो दुनिया के अलग-अलग भागों में पाया जाता है। कौआ के कुछ प्रजातियों इस प्रकार हैं-

  • मेलोडी
  • हौंवाइनेसिस
  • कोरैक्स
  • फ्रगिलगस
  • कोरोन
  • कोरवसकौरिनस
  • ब्राचिर्हिनचोस इत्यादि।

इनमें से प्रत्येक नस्ल का आकार तथा वजन अलग-अलग प्रकार का होता है। ऑस्ट्रेलिया देश में विश्व का सबसे छोटा कौआ पाया जाता है तथा ‘बेलग्रेड’ में विश्व का सबसे बड़ा कौआ पाया जाता है। इन सभी नस्लों में से कुछ नस्ल के कौए का जीवन काल 30 वर्षों का भी होता है।

कौवे पर निबंध :-

कौवा काला रंग का पक्षी होता है, कौवे को अंग्रेजी भाषा में Crow के नाम से जाना जाता है। कौवा को गुजराती में “कागला”, मारवाडी में “हाडा” तथा पंजाबी में ‘कागा’ नाम से जाना जाता है अर्थात कौए को अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कौवे का जीवनकाल लगभग 10 साल से 15 वर्ष के मध्य में होता है, अमेरिकन कौवा सबसे बड़ा कौवा माना जाता है तथा इसकी लम्बाई 26 इंच तथा इनके पंखो की लम्बाई 4 फुट तक होती है।

कौवे काव-काव की कर्कश ध्वनि निकलते है। कौवे अपना घोसला सूखी तथा पतली टहनियों के द्वारा किसी ऊँची डाल पर बनाते हैं। मादा कौवा एक बार में 4-5 अंडे देती है, कौवा का मुख्य आहार छोटे-मोटे कीड़े मकोड़े, अनाज के बीज, मांस तथा फल होता हैं।

कौआ से संबंधित कुछ रोचक तथ्य (Some interesting facts about crow) :-

  • कौआ बहुत ही चतुर तथा बुद्धिमान पक्षी होता है।
  • एक कौआ का जीवनकाल लगभग 18 से 20 वर्षों का होता है।
  • कौआ कचड़े तथा कीड़े-मकोड़ों को खाकर वातावरण को स्वच्छ रखने में हमारी मदद करता है।
  • कौआ का वजन लगभग 40 ग्राम से 1.5kg तक के मध्य में होता है।
  • कौआ भी इंसान की तरह किसी के चेहरे को याद रख सकता है।
  • कौआ अक्सर समूहों में भ्रमण करता है।
  • नर कौआ हमेशा ही मादा कौआ के साथ ही रहता है।
  • कौआ पेड़ों के शाखाओं पर घोंसला बनाकर रहता है।
  • मादा कौवा एक बार में 4-5 अंडे देती है।
  • स्वीडन में कौवे को मृत लोगों की आत्मा माना जाता है।
  • नीदरलैंड देश में कौआ पक्षी को प्रशिक्षण देकर उनसे सफाई का काम करवाया जाता है।
  • कौआ पक्षी को शुभ तथा अशुभ दोनों रूपों में देखा जाता है।

Frequently Asked Questions (FAQ’s) :-

Qus 1: कौआ की उम्र कितनी होती है?

Ans: एक कौए की अधिकतम आयु 15 से 20 साल के मध्य में होती है।

Qus 2: कौआ की बोली क्या होती है?

Ans: कौआ की बोली कठोर तथा कर्कश वाली होती है, यह काँव काँव की आवाज करता है।

Qus 3: कौवे का वैज्ञानिक नाम क्या है?

Ans: कौवे का वैज्ञानिक नाम “Corvus” है।

Qus 4: कौआ का तत्सम शब्द क्या है?

Ans: कौआ शब्द का तत्सम रूप काक होता है।

इसे भी पढ़ें :-

आज हमने क्या सीखा :-

आज आर्टिकल में हमने कौआ से समबन्धित जानकारियों को प्राप्त किया, इस आर्टिकल में हमने Crow Information in Hindi, Information About Crow in Hindi, कौआ के बारे में जानकारी, Essay on Crow in Hindi, कौवे की बनावट, कौआ का भोजन, कौवे की नस्लें तथा कौवे से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी यह जानकारी पसंद आयी हो तो इसको अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

Leave a Reply