कबूतर से सम्बंधित जानकारी | Information About Pigeon in Hindi

By   December 16, 2021

Information About Pigeon in Hindi, Pigeon Information in Hindi, Pigeon क्या है, कबूतर की प्रजातियां, कबूतर का आहार, कबूतर का निवास, कबूतर की संरचना, कबूतर का रंग इत्यादि।

आज इस आर्टिकल में हम कबूतर के बारे जानकारी प्राप्त करने वाले है, अगर आप कबूतर से सम्बंधित जानकारी के लिए यहाँ आये है तो आप सही जगह आये है बस आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

पक्षी नाम कबूतर (Pigeon)
वैज्ञानिक नाम Columbidae
रंग सफ़ेद, भूरा, स्लेटी इत्यादि
जीवनकाल 20 से 25 वर्ष
आहार / भोजन गेहूँ, चावल, बाजरे का दाना फल इत्यादि
उड़ने की रफ़्तार औसत 77.6 किमी/घंटा
लम्बाई 13 से 70 सेमी
प्रजातियां आइस पिजन, डच ब्यूटी होमर इत्यादि

Information About Pigeon in Hindi | कबूतर से सम्बंधित जानकारियां :-

लैटिन भाषा के एक शब्द ‘पोपियो’ से कबूतर शब्द की उत्पत्ति हुई है, पूरे विश्व भर में मिलाकर कबूतर की लगभग 300 से भी अधिक किस्मे पाई जाती है।

कबूतर एक बहुत ही सुंदर पक्षी होता है तथा यह पूरे विश्व में पाया जाता है, गौरैया पक्षी की तरह कबूतर भी हमारे आवास के आस-पास ही रहता है. कबूतर लोगों के द्वारा प्राचीन काल से ही एक पालतू पक्षी के रूप में प्रयोग किया जाता आ रहा है, कबूतर पक्षी विभिन्न प्रकार के रंगों में पाए जाते हैं।

कबूतर पक्षी के एक चोंच और दो पंख होते है जो उड़ने में इनको सहायता प्रदान है, कबूतर की उड़ने की रफ्तार लगभग 50 से 60 किलोमीटर/घण्टा की होती है। कबूतर एक बहुत ही बुद्धिमान पक्षी होता है कबूतर की जंगल में आयु करीब 6 वर्ष की होती है

कबूतर पक्षी का मुख्य आहार अर्थात भोजन अनाज,दालें, फल तथा बीज होता है, ज्यादातर कबूतर शाकाहारी होते हैं। कबूतर पक्षी का सर छोटा सा होता है, इसके सर और चोंच के बीच में त्वचा की झिल्ली होती है। कबूतर के छोटे-छोटे दो पैर होते है जिनकी मदद से यें पेड़ की डालियों तथा तारो में अपनी पकड़ बनाती हैं।

कबूतर पक्षी को शान्ति का प्रतीक माना जाता है क्योंकि यह एक शांत स्वभाव का पक्षी होता है तथा स्वभाव से मिलनसार होते है। कबूतर सफेद, स्लेटी और भूरे रंग के होते हैं। भारत में ज्यादातर भूरे, सफेद तथा स्लेटी रंग के कबूतर पाए जाते हैं ज्यादातर सफेद रंग के कबूतर घरों में पाले जाते हैं जबकि स्लेटी और भूरे रंग के कबूतर जंगलों में पाए जाते हैं।

कबूतर किसी व्यक्ति को भूलते नहीं है और दोबारा उन्हें देखने पर पहचान लेते हैं, कबूतरों को समूह (Group) में रहना पसंद होता है साथ ही इनको इंसानों के साथ रहना भी बहुत अच्छा लगता है। प्रत्येक कबूतर अपना पूरा जीवन समूह में बिताते है अर्थात कबूतर हमेशा ग्रुप में रहते हैं, कबूतर एक समय में दो अंडे देते हैं तथा 19 से 20 दिन में चुजे अंडे से बाहर निकल कर आ जाते हैं, इनके अंडो को नर और मादा दोनों सेकते हैं।

Pigeon Information in Hindi :-

कबूतर बहुत ही अधिक सुंदर तथा प्यारा सा पक्षी होता है, पुरे विश्व-भर में मिलाकर कबूतरों (dove bird) की बहुत सारी प्रजातियां पाई जाती है। पुराने समय में लोग कबूतरों के माध्यम से चिट्ठियों को भेजने का काम करते थे, लोगो द्वारा लिखी गयी चिट्ठिया को कबूतर एक स्थान से दूसरे स्थान पर बहुत ही आसानी के साथ ले जाते थे, यह कार्य इसलिए संभव हो पाता था क्योंकि कबूतर पक्षी की याद-दाश्त बहुत अधिक होती है।

कबूतर शांत जगहों पर ज्यादातर देखने को मिलते है जैसे की कोई ऐसा घर जहां पर कोई रहता न, ऐसे स्थान पर कबूतर आपको बहुत ही आसानी से देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा आप कभी कभी अपने घर के छतों पर भी इनको देख सकते हैं।

कबूतर पक्षी अधिक ऊंचाई तक उड़ सकते है, कबूतर दूसरे पक्षियों की तरह बिलकुल भी शोर नहीं मचाते है और इसीलिए इनको शांति का प्रतीक भी माना जाता है।

कबूतर की शारीरिक संरचना (Body structure of pigeon) :-

कबूतर की शारीरिक संरचना भी अन्य दूसरे पक्षियों के समान ही होती है, कबूतर के पूरे शरीर में छोटे-छोटे बाल पाए जाते हैं जिसके द्वारा यें गर्मियों और सर्दियों के दिनों में अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित करके रखते है।

सभी पक्षियों के समान कबूतर के भी दो पैर होते हैं, कबूतर के पंजे ज्यादा नुकीले नहीं होते हैं, कबूतर के गले पर हरे, नीले या बैगनी रंग की हल्की सी झलक होती है।

कबूतर के गले पर काले रंग के रिंग बने होते हैं, कबूतर की दो आंखें होती है जो की प्रजातियों के अनुसार अलग-अलग रंग की होती है। कबूतर के चोंच के ऊपर दो छेद पाए जाते हैं जहां से कबूतर सांस लेते हैं।

कबूतर का रंग (Colour of pigeon) :-

भारत देश में ज्यादातर कबूतर भूरे, स्लेटी तथा सफेद 3 रंगों में पाए जाते है,  इनकी आंखें इनकी नस्ल के आधार पर भूरे या लाल रंग की होती हैं, इनके गले के पास उभरा हुआ हरा, नीला, पीला व बैंगनी रंग का हल्का सा परत होता है। तथा इनके 2 पैर होते हैं जोकि लाल या भूरे रंग के होते हैं।

जिन कबूतर का रंग सफेद होता है वें दिखने में बहुत ही सुंदर दिखते है और इन्ही को ही शांति का प्रतीक भी माना जाता है।

कबूतर का आहार या भोजन (Food of Pigeon) :-

कबूतर का आहार अनाज, मक्का, बाजरा, फल तथा बीज खाते हैं। इसके अलावा कबूतर पक्षी घरेलू भोजन जैसे रोटी के टुकड़े इत्यादि खाते हैं।

कबूतरों को केवल एक तरह का दाना खाना पसंद नहीं है यदि उन्हें एक ही तरह का दाना दिया जाये तो वें दाना नहीं खाते है जिससे वें बीमार भी हो जाते हैं, यही वजह है की कबूतरों को हमेशा गेहूं, बाजरा, चावल का दाना मिक्स करके दिया जाता हैं।

कबूतर का निवास स्थान (Habitat of Pigeon) :-

जंगली कबूतर का निवास स्थान जंगल, तटीय क्षेत्र इत्यादि जैसा स्थान होता हैं जबकि घरेलू कबूतर पुराने घरों, मानव-निवास इत्यादि जैसे जगहों पर पाए जाते हैं। एशिया तथा ऑस्ट्रेलिया जैसे महाद्वीपों में कबूतर की सबसे ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है।

कबूतरों में प्रजनन (Breeding in Pigeons) :-

कबूतर पक्षी हमेशा ही अपने मादा जोड़े के साथ ही रहते हैं, वसंत ऋतु और गर्मियों का समय में ही इनके बीच प्रजनन होता है। मादा कबूतर एक साथ दो अंडे देती है, फिर इन दोनों अंडों को मादा तथा नर दोनों कबूतर सेने का काम करते हैं, ज्यादातर अंडे को रात के समय में मादा तथा दिन के समय में नर कबूतर सेते है। अंडे देने के 19 से 20 दिन बाद के बाद अंडे से चूजे बाहर आ जाते हैं।

कबूतर की प्रजातियां (Species of Pigeon in Hindi) :-

दुनिया में कबूतरों की बहुत सारी प्रजातियां (नस्लें) पाई जाती है, कबूतर मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं पहला जंगली कबूतर तथा दूसरा घरेलू कबूतर।

कबूतरों की जितनी भी प्रजातियां होती है उनके नाम निम्न प्रकार से है-

Homing Pigeon
Jacobin Pigeon
Chinese Own Pigeon
Racing Pigeon
English Pigeon
Career Pigeon
Router Pigeon
Tippler Pigeon
Old German Owl Pigeon
Roller Pigeon

कबूतर से समन्धित कुछ रोचक तथ्य (Intresting Facts about Pigeon) :-

कबूतर से समन्धित कुछ रोचक तथ्य निम्न प्रकार से हैं-

  • कबूतर की देखने की क्षमता बहुत ही अधिक होती है, कबूतर 26 मील दुरी पर रखी वस्तु को स्पष्ट तरीके से देख सकते हैं।
  • समान्यता कबूतरों की उम्र 20 वर्ष-25 वर्ष की होती है।
  • पूरे संसार में लगभग 40 करोड़ कबूतर मौजूद हैं।
  • कबूतर ही एक ऐसा प्राणी है जिसने मिरर टेस्ट को पास किया है अर्थात कबूतर एक ऐसा पक्षी है जो अपने आप को शीशे में पहचान सकते हैं।
  • कबूतर कभी भी अपना रास्ता नहीं भूलते यें 2000 किलोमीटर दूरी तक जाकर उसी रास्ते से वापास आ सकते हैं।
  • एक कबूतर पक्षी 6000 फीट तक उड़ सकते हैं, कबूतर की उड़ने की औसत रफ्तार लगभग 77.8 किलोमीटर प्रति घंटे तक की होती हैं।
  • कबूतर पक्षी बहुत ही मिलनसार पक्षी होते हैं, यें अक्सर 20 से 30 के झुंड में दिखाई देते हैं।
  • कबूतर के चूजे दिखने में बहुत ही खूबसूरत होते हैं लेकिन यह बहुत कम दिखाई देते हैं क्योंकि मादा कबूतरी कभी भी अपने बच्चों को घोंसले से अलग नहीं करती है और न ही उन्हें अकेला छोड़ कर जाते है जब तक उनका पूर्ण रूप से विकास ना हो जाए।
  • मादा कबूतरी एक बार में दो से तीन अंडे देती हैं अंडे से चूजे निकलने में 19 से 20 दिन तक का समय लग जाता हैं।
  • कबूतर के बच्चों को पालने की जिम्मेदारी नर और मादा दोनों की होती है।
  • कबूतर ही एक ऐसा पक्षी है जिसमे नर और मादा दोनों ही अपने बच्चों को दूध पिला सकते हैं।
  • कबूतर को रोजाना 30 मिली-लीटर पानी की जरूरत पड़ती है, कबूतर पानी की पूर्ति करने के लिए बर्फ का भी उपयोग करते हैं।
  • कबूतर हम इंसानों को बहुत ही आसानी से पहचान सकते हैं और काफी लंबे समय तक ये हमारे चेहरे को याद रख सकते हैं।

Frequently Asked Questions (FAQ’s) :-

Qus 1: कबूतर को क्या खिलाना चाहिए?

Ans: कबूतर को गेहूं, चावल, बाजरे का दाना तथा फल इत्यादि खिलाना चाहिए।

Qus 2: कबूतर की उम्र कितनी होती है?

Ans: कबूतर की उम्र 20 से 25 वर्ष तक की होती है।

Qus 3: कबूतर के अंडे कितने दिन में फूटते हैं?

Ans: कबूतरी साल में लगभग 8 बार अंडे देते है, यें एक बार में दो से तीन अंडे देती है कबूतर के अंडे 18 से 19 दिन के अंदर में फूटते हैं और उनमे से चूजे बाहर आते है।

Qus 4: कबूतर को सबसे ज्यादा क्या पसंद है?

Ans: कबूतर को खाने में सबसे ज्यादा, ज्वार, बाजरा, गेहूँ’ इत्यादि पसंद है।

Qus 5: सफेद कबूतर किसका प्रतीक है??

Ans: सफेद कबूतर शांति का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें :-

आज हमने क्या सीखा :-

आज इस आर्टिकल में हमने कबूतर से सम्बन्धित जानकारियों को प्राप्त किया, इस आर्टिकल में हमने Information About Pigeon in Hindi, Pigeon Information in Hindi, कबूतर का प्रजजन, कबूतर का रंग, कबूतर का आहार, कबूतर का निवास स्थान तथा इसके अलावा कबूतर से सम्बंधित और भी बहुत सारी जानकारियों को प्राप्त किया।

दोस्तों अगर आपको हमारा यह आर्टिकल Information About Pigeon अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें (धन्यवाद)

Leave a Reply