हिरण से सम्बंधित जानकारियां | Deer Information in Hindi

By   December 24, 2021

Deer Information in Hindi, Information About Deer in Hindi, Deer in Hindi, हिरण के बारे में जानकारी, हिरण की बनावट, हिरण का निवास स्थान हिरण का आहार, हिरण की प्रजाति इत्यादि।

आज इस आर्टिकल में हिरण से सम्बंधित जानकारियों को प्राप्त करने वाले है, अगर आप हिरण से सम्बंधित जानकारी के लिया यहाँ आये है तो आप सही जगह आये है आप बस हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े आपको हिरण से सम्बंधित बहुत सारी जानकारियां मिलने वाली है।

Deer Information in Hindi :-

हिरण एक स्तनधारी जीव होता हैं तथा यह दुनिया के लगभग हर एक भागों में पाया जाता है, हिरण एक बहुत ही फुर्तीला तथा शाकाहारी जानवर होता है। हिरण बड़ी-बड़ी आँखों वाला, सुंदर खाल तथा शाखा जैसी सींगों वाला एक ख़ूबसूरत जीव होता है। हिरण की दौड़ने की रफ़्तार औसतन 40 किलोमीटर/घंटे की होती है तथा यह लगभग 10 फीट लंबा छलांग भी मार सकता है।

हिरण ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड़कर लगभग हर जगह पाया जाता है, हिरण आंखें बहुत ही अधिक सुंदर तथा आकर्षक होती है। हिरण हमेशा ही चौकन्ना रहता है तथा मनुष्यों की तुलना में यह उच्च आवृत्ति की ध्वनि को भी सुन सकता है। हिरण की सुनने तथा सूंघने की शक्ति बहुत ही ज्यादा होती है।

नर हिरण तथा मादा हिरण में सिर्फ इतना अंतर होता है कि नर हिरण के लंबे-लंबे सींग होते हैं परंतु मादा हिरण के कोई सींग नहीं होता है, मादा से संभोग के लिए दूसरे नर से लड़ाई होती है और विजयी को मादा के साथ संभोग करने का सुख प्राप्त होता है।

हिरण से सम्बंधित जानकारी (Information About Deer in Hindi) :-

हिरण एक बहुत ही सुंदर प्राणी होता है जो अपनी सुंदर आंखों के कारण पुरे विश्व में जाना जाता है। इसके अलावा हिरण की दो आंखे, दो कान और चार टांगे होती है। हिरण का रंग हल्का भूरा होता है तथा इनके शरीर पर सफेद रंग की गोल धारियां होती है, हिरन अपनी आंखों से 300 डिग्री तक देख सकता है। हिरण एक पूर्णतया शाकाहारी प्राणी होता है तथा यह हिरण भोजन में घास और छोटे पौधे खाते है।

मादा हिरण बसन्त के ऋतु में बच्चों को जन्म देती है तथा मादा हिरण एक बार में 1 या 2 देती है। जन्म के कुछ ही देर बाद हिरणका बच्चा चलने लगता है, मादा हिरण को हिरनी के नाम से भी जाना जाता है। हिरण पानी मे भी अच्छी तरह तैर सकता है, इनके सूंघने की शक्ति बहुत ही मजबूत होती है। एक हिरण औसतन 18 से 20 वर्ष तक जीता है। हर साल हिरण अपने सींगों को गिरा देता है तथा हर साल उसके नए सिंग उग जाते है।

नर हिरण को हम Buck के नाम से भी जानते है जबकि मादा हिरण को Doe कहा जाता है। इसके अलावा हिरण के बच्चे को Fawn के नाम से जाना जाता है। हिरण हमेशा ही झुंड में देखने को मिलता है जिसे Herd कहा जाता है।

हिरण मुख्यतः दो परिवार-समूह से संबंधित होती हैं-

  1. पहला Cervidae, इसमें मंटक, एल्क (वेपिटी), परती हिरण और चीतल शामिल हैं।
  2. दूसरा Capreolinae, इसमें बारहसिंघा, रो हिरण और मूस शामिल हैं।

हिरण की शारीरिक संरचना (Body Structure of Deer in Hindi) :-

हिरण के चार लंबे पैर, दो आंखें, दो कान, एक मुँह तथा एक छोटी पूंछ होती है। हिरण का पैर बहुत ही अधिक मजबूत होता है जिसकी वजह से यह बहुत ही तेज दौड़ता है और लंबी छलांग लगाता है। हिरण लगभग 40 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है तथा लगभग 10 फीट लंबा छलांग मार सकता है।

नर के सर पर सींग पाया जाता है, इसकी सींग इतनी मजबूत होती है की उससे यह शेर की भी हड्डी तोड़ सकता है। हिरण की आंखें सभी स्तनधारी जानवरों से बड़ी ही होती है तथा दिखने में बहुत ही अच्छी लगती है, इसके अलावा हिरण के पेट में चार कक्ष बने होते हैं जो पाचन क्रिया अथवा जुगाली में सहायक होते है।

हिरण का आहार :-

हिरण एक शाकाहारी जानवर है तथा यह एक ऐसा जानवर है जिसका सर्दियों में अलग भोजन तथा गर्मियों में अलग भोजन अलग होता है। गर्मियों के मौसम में हिरण घास-पूस, पत्तियां, फल-फूल इत्यादि खाना पसंद करता है तथा सर्दियों के मौसम में हिरण पेड़ों के शाखाओं तथा छालों को खाना पसंद करता है।

हिरण का निवास स्थान (Habitat of Deer) :-

हिरण पृथ्वी पर मौजूद एक ऐसा जीव है, जो हर जगह पर तथा हर परिस्थिति में पाया जाता है अर्थात हिरण जीव हर-एक महाद्वीपों में पाया जाता है परंतु हिरण ऑस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका में नहीं पाया जाता है। परन्तु हिरण बड़े-बड़े घास के मैदानों में रहना ज्यादा ही पसंद करता है, आपको बता दूँ की प्रत्येक हिरण के झुंडों का अपना एक क्षेत्र होता है जोकि लगभग 30 मील तक फैला हो सकता है।

हिरण का रंग (Colour of Deer) :-

हिरण का रंग उसको मनमोहक तथा अन्य जानवरों से भिन्न और खूबसूरत बनाता है, साधारणतः हिरण हल्के भूरे रंग के होते है तथा उनके पूरे शरीर पर सफेद रंग की धारियां बनी हुयी होती है। हिरण के बच्चे के शरीर में जन्म के समय सफेद रंग का धब्बा होता है जो उसको आसपास के परिस्थिति में छिपे रहने में मदद करता है।  इसके बाद बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होता है, उसके शरीर में बना हुआ धब्बा भी मिटता हुआ चला जाता है।

हिरण की जीवनशैली (Lifespan of Deer) :-

हिरण की जीवन-शैली बाकी अन्य शाकाहारी जानवरों के समान ही होती है परंतु हिरण अन्य जानवरों से फुर्तीला तथा चंचल होता है, हिरण अपने जीवनकाल का लगभग अपना आधा समय खाने में ही बिता देता है।

हिरण का जीवनकाल :-

एक हिरन का जीवनकाल 18 से 20 वर्षों का होता हैअर्थात एक हिरण औसतन 18 से 20 वर्षो तक जीता है।

हिरण का प्रजाति (Species of Deer) :-

पुरे दुनिया भर में हिरण की 60 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है जो भिन्न-भिन्न भागों तथा जलवायु में पायी जाती है। हिरण की कुछ प्रमुख प्रजातियों के नाम निम्न प्रकार से हैं-

  • Moose
  • White Tailed Deer,
  • Mule Deer
  • Elk
  • Earibou
  • Red Deer
  • Pudu etc

हिरण में सबसे छोटे प्रजाति के हिरन का नाम Southern Pudu होता है जिसका वजन मात्र 9kg तथा इसकी लंबाई लगभग 36 सेंटीमीटर तक होती है। हिरण की सबसे बड़ी प्रजाति के हिरन का नाम Moose होता है जो लगभग 6.5 फीट लंबा तथा 820kg वजन का होता है।

हिरण की विलुप्त हो रही प्रजातियों के नाम :-

हिरण की विलुप्त हो रही प्रजातियों के नाम निम्न प्रकार से है-

  • Hog Deer
  • Calamian Deer
  • Persian Fallow Deer
  • Bawean Deer etc.

हिरण से सम्बंधित रोचक तथ्य :-

हिरण से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य निम्न प्रकार से है-

  • पुरे विश्व भर में हिरण की कुल लगभग 60 से भी अधिक प्रजातियाँ है।
  • ऑस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका महाद्वीपों पर हिरण नहीं पाया जाता है।
  • हिरणों की 60 प्रजातियों में से केवल एक प्रजाति reindeer ही पालतू है।
  • हिरण की आँखें उनके सिर के किनारों पर होती हैं तथा यें उसे 310 डिग्री तक घुमाकर आस-पास के दृश्य को बहुत ही आसानी देख सकते है।
  • हिरण की रात में सब कुछ बहुत अच्छे प्रकार से देख सकते है।
  • हिरणों की सूंघने की शक्ति बहुत ही अधिक होती हैंजिसकी मदद से यें दूर से ही शिकारियों का पता लगा लेते हैं।
  • हिरण अपने पैर और खुरों पर स्थित ग्रंथियों से एक गंध उत्पन्न करते हैं जिससे वें अपने निवास का पता लगते है
  • मादा हिरण अपने बच्चों को झाड़ियों में छुपा कर रखती हैं तथा दिन भर में लगभग 6 बार उन्हें अपना दूध पिलाती हैं, हिरण अपने बच्चे को 1 से 2 साल तक अकेला नहीं छोड़ते है अऊ उनके बच्चे अपनी माँ के पास ही रहते है।
  • हिरण एक बहुत अच्छे तैराक भी होते हैं तथा यें पानी में बहुत ही आसानी से तैर सकते है।
  • जब हिरण को खतरों का एहसास होता है तो वे अन्य हिरणों को चेतावनी देने के लिए अपनी पूंछ को ऊँचा कर लेते हैं।

Frequently Asked Questions (FAQ’s) :-

Qus 1: हिरण क्या खाता है?

Ans: हिरण एक शाकाहारी जीव या यह छोटे-छोटे पौधे तथा पत्तियाँ खाता है।

Qus 2: हिरण कैसे आवाज निकालता है??

Ans: हिरण कुत्ते की तरह भौंकने जैसी ही आवाज निकालता है इसीलिए इसको ‘भौंकने वाला हिरण’ या ‘बार्किंग डिअर’ के नाम से भी जाना जाता है।

Qus 3: हिरण कितने बच्चे देती है?

Ans: हिरण एक बार में 1 से 2 बच्चो को जन्म देती है।

Qus 4: हिरण की कितनी उम्र होती है?

Ans: हिरण की जीने की औसतन उम्र 10 से 15 वर्ष होती है।

Qus 5: सबसे बड़ा हिरण कौन सा है?

Ans: दक्षिण तथा दक्षिण पूर्वी एशिया में पाए जाने वाले सबसे बड़े हिरण का नाम “साम्भर” (Rusa unicolor) होता है।

इसे भी पढ़ें :-

आज हमने क्या सीखा :-

आज इस आर्टिकल में हमने हिरण से सम्बंधित जानकारियों को प्राप्त किया, इस आर्टिकल में हमने Deer Information in Hindi, Information About Deer in Hindi, Deer in Hindi, हिरण के बारे में जानकारी, हिरण की बनावट, हिरण का निवास स्थान हिरण का आहार, हिरण की प्रजाति तथा इसके अलावा हिरण से सम्बंधित और भी बहुत सारी जानकारियों को प्राप्त किया।

Leave a Reply