Information About Owl in Hindi | उल्लू से सम्बंधित जानकारियां

By   December 25, 2021

Information About Owl in Hindi, Owl Information in Hindi, उल्लू की संरचना, उल्लू का निवास स्थान, उल्लू का आहार, उल्लू का समूह, उल्लू की नज़र, उल्लू से सम्बंधित रोचक तथ्य इत्यादि।

आज इस आर्टिकल में हम उल्लू से सम्बंधित जानकारियों को प्राप्त करने वाले है, अगर आप उल्लू से सम्बंधित जानकारी के लिए यहाँ पर आये है तो आप सही जगह आ गए, आप बस हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें आपको उल्लू से सम्बंधित बहुत सारी जानकारियां मिलने वाली हैं।

Information About Owl in Hindi :-

दोस्तों उल्लू एक ऐसा पक्षी है जो अंटार्कटिका को छोड़कर दुनिया के हर एक कोने में पाया जाता है, उल्लू एक बड़ा ही रोचक पक्षी है कुछ लोग उल्लू को मूर्ख पक्षी भी बोलते परन्तु दोस्तो यह मूर्ख नही होता है। पूरे विश्व भर में उल्लू की लगभग 200 से भी ज्यादा प्रजातियां होती है जिनमे से भारत देश में उल्लू की सबसे अधिक प्रजातियां पायी जाती है।

दोस्तों आपको बता दूँ कि उल्लू बिना अपना शरीर हिलाये अपनी गर्दन को 270 डिग्री तक घुमा सकता है। उल्लू Three Dimension में देख सकता है अर्थात यह किसी भी चीज की लंबाई, ऊंचाई तथा चौड़ाई को देख सकता है। उल्लू की आंखे नही घूमती है यही वजह है कि उल्लू देखने के लिए अपने पूरे सर को ही घुमा देता है। उल्लू की आंखे गोल-गोल तथा बड़ी-बड़ी होती है।

एक उल्लू लगभग 30 वर्ष तक जीता है अर्थात एक उल्लू का जीवनकाल औसतन 30 वर्ष का होता है। उल्लू पक्षी की सुनने की क्षमता बहुत ही तेज होती है। इसके अलावा उल्लू रात के समय में जागता है तथा दिन में सोता है क्यूंकि उल्लू को दिन में कम दिखाई देता है। यही वजह है की दिन में उल्लू बहुत कम देखने को मिलते हैं।

उल्लू के बारे में जानकारी (Owl Information in Hindi) :-

उल्लू हल्के भूरे रंग का पक्षी होता है जिसकी दो बड़ी-बड़ी आंखे होती है तथा उल्लू का चेहरा सपाट सा होता है। उल्लू का वैज्ञानिक नाम है ‘स्त्रिगिफॉर्मेस’ होता है, उल्लू के कान अलग-अलग आकार के होते हैं। उल्लू पक्षी को बुद्धि और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है तथा उल्लू धन की देवी लक्ष्मी का वाहन है।

उल्लू के पंजो में मूड़े हुए तथा बहुत ही नुकीले नाखुन होते हैं जिसकी मदद से वें शिकार को पकड़ते है। उल्लू के कान बहुत ही संवेदनशील होते हैं तथा यें अपने शिकार की हरकतों को महसूस करके उन्हें पकड़ते है। उल्लू ही एकमात्र ऐसा पक्षी होता है जो नीले रंग को भी देख सकता है।

उल्लू के पंख चौड़े होते है जिससे उड़ते समय वें ज्यादा आवाज नहीं करते है। उल्लू ज्यादातर मछलियों को खाना पसंद करते हैं इसके अलावा यें सांप तथा दूसरे उल्लुओं को भी खा जाते हैं। उल्लू पक्षी दूसरे पक्षियों के मुकाबले में बहुत ही शांत पक्षी होते हैं तथा उल्लू पक्षी ज्यादातर अकेले में रहना पसंद करते हैं। उल्लू एक बार में 3-6 अंडे देता है।

उल्लू की शारीरिक संरचना (Body Structure of owl in Hindi) :-

उल्लू पक्षी की दो कान, दो बड़ी-बड़ी आंखें होती है जोकि दिखने में काफी डरावनी होती है, इसके अलावा उल्लू के पंख होते है जोकि चौड़े होते है तथा उड़ते समय बिलकुल भी आवाज नहीं करते हैं, उल्लू के एक चोंच भी होती है तथा उल्लू के पंजो में मूड़े हुए तथा बहुत ही नुकीले नाखुन होते हैं जिसकी मदद से वें शिकार को पकड़ते है।

उल्लू क्या खाता है (उल्लू का आहार) :-

उल्लू पक्षी मछलियों को खाना ज्यादा ही पसंद करते है, मछलियों के अलावा यें छोटे-छोटे कीटों, चूहों, छछूंदर, खरगोश इत्यादि को खाता है तथा इसके अलावा उल्लू सांप तथा मरे हुए उल्लूओं को भी खा लेता है। उल्लू एक मांसाहारी पक्षी होता है ये अपने भोजन के लिए दूसरे जानवरों का भी शिकार करते हैं।

उल्लू कहाँ रहता है (उल्लू का निवास स्थान) :-

उल्लू पक्षी भिन्न-भिन्न प्रकार के स्थानों पर पाए जाते है, उल्लू वनों, पहाड़ों, रेगिस्तान तथा खुल्ले मैदानों में भी पाए जाते हैं। इसके अलावा बर्फीला उल्लू उत्तरी गोलार्द्ध के ठन्डे स्थानों पर भी पाए जाते है।

उल्लू का जीवनकाल :-

एक उल्लू लगभग 20-30 वर्षों तक जीता है अर्थात एक उल्लू का जीवनकाल औसतन 30 वर्ष का होता हैं।

उल्लू से सम्बंधित रोचक तथ्य :-

उल्लू से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य निम्न प्रकार से हैं-

  • उल्लू पक्षी को दिन की अपेक्षा रात में ज्यादा दिखाई देता है।
  • अंटार्कटिका को छोड़कर उल्लू पक्षी दुनिया के लगभग हर एक भागों में पाया जाता है।
  • उल्लू पक्षी अपनी गर्दन को 270° तक घुमा सकता है तथा अपने पीछे खड़े व्यक्ति को बिना मुड़े सिर्फ गर्दन घुमा कर ही देख सकता है।
  • उल्लू ही एक ऐसा पक्षी है जो नीले रंग को देख सकता है।
  • विश्व भर में उल्लूओं की 200 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है।
  • एक मादा उल्लू, नर उल्लू से अधिक रंगीन होती हैं।
  • उल्लू पक्षी अकेले में रहना ज्यादा पसंद करते हैं।
  • मादा उल्लू एक बार में 3-6 अंडे देती है।
  • नर उल्लू, मादा उल्लू से छोटे होते है।
  • उल्लुओं के समूह को पार्लियामेंट के नाम से जाना जाता है।
  • ज्यादातर उल्लू अपने बच्चों को दूसरे पक्षियों के घोसलें में रखते हैं।
  • उल्लू के बच्चे जन्म के 7 सप्ताह बाद ही उड़ने के लायक हो जाते है।
  • सयुंक्त राज्य अमेरिका में उल्लू पक्षी को पालना गैरकानूनी माना जाता है आप वहां उल्लू पक्षी को नहीं पाल सकते हैं।

Frequently Asked Questions (FAQ’s) :-

Qus 1: उल्लू की क्या पहचान है?

Ans: उल्लू चित्तीदार रंग का एक पक्षी होता है जिसकी आँखे बहुत बड़ी-बड़ी तथा दिखने में काफी डरावनी होती हैं, उल्लू को दिन के मुकाबले रात में ज्यादा अच्छी तरह से दिखता हैं।

Qus 2: उल्लू कहाँ रहता है?

Ans: उल्लू पक्षी जंगलो, पहाड़ों तथा मैदानों में रहते है, उल्लू अंटार्कटिका को छोड़ दुनिया में और सभी जगहों पर पाए जाते हैं।

Qus 3: उल्लू कितना बड़ा होता है?

Ans: दुनिया का सबसे छोटा उल्लू 5-6 इंच तथा दुनिया का सबसे बड़ा उल्लू 32 इंच का है।

Qus 4: उल्लू की उम्र कितनी होती है?

Ans: उल्लू की औसतन उम्र 30 वर्ष की होती है परन्तु किसी किसी स्थानों पर उल्लू इससे अधिक वर्षो तक भी जी जाते है।

Qus 5: उल्लू का महत्व क्या है?

Ans: उल्लू पक्षी को देवी लक्ष्मी जी का वाहन माना जाता है, उल्लू को लेकर समाज में तरह-तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। शकुन शास्त्रानुसार उल्लू का दिखना कई स्थानों पर शुभ माना जाता है तो कई स्थानों पर अशुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़ें :-

आज हमने क्या सीखा :-

आज इस आर्टिकल में हमने उल्लू से सम्बंधित जानकारियों को प्राप्त किया, इस आर्टिकल में हमने Information About Owl in Hindi, Owl Information in Hindi, उल्लू की संरचना, उल्लू का निवास स्थान, उल्लू का आहार, उल्लू का समूह, उल्लू की नज़र, उल्लू से सम्बंधित रोचक तथ्य इत्यादि जैसी जानकारियों को प्राप्त किया।

दोस्तों अगर आपको है हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसको अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Leave a Reply