Morning Prayer in Hindi | सुबह की प्रार्थना

By   December 8, 2021

December 7, 2021 by raviydv7897

हैल्लो भाइयों नमस्कार, आज के हमारे इस आर्टिकल का टाइटल “Morning Prayer in Hindi” है, आज इस आर्टिकल में हम मॉर्निंग प्रेयर के बारे में जानेंगे, इस आर्टिकल में एक-दो नहीं बल्कि बहुत सारे मॉर्निंग प्रेयर को देखेंगे बस आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

इस आर्टिकल में हम Morning Prayer in Hindi, Morning Prayer क्या है, इसका महत्व तथा इसके अलावा Morning Prayer से सम्बंधित और भी बहुत सारी जानकरियां प्राप्त करेंगे।

Morning Prayer क्या है (What is Morning Prayer in Hindi) :-

प्रार्थना हृदय की गहराइयों से निकला हुआ एक बहुत ही अद्भुत भाव होता है जो हमारे मन विचारों और आत्मा में अदभुत शक्ति शांति और सुकून भर इत्यादि से पूरी तरह से भर देता देता है, प्रार्थना के माध्यम से हम सभी अपने परम शक्ति परम पिता परमात्मा से जुड़ते है।

Prayer अर्थात प्रार्थना किसी भी किसी भी समय और किसी भी जगह पर की जा सकती हे परन्तु सुबह के समय में की गई प्रार्थना हमारी आत्मा को शांति और सुकून से भर देती हे और सारे दिन हमारे अंदर एक प्रसन्नता सी रहती है।

जिस भी व्यक्ति हृदय से प्रार्थना नहीं निकलती है उस हृदय में कभी भी प्रसन्नता, विश्वास और निर्भयता नहीं आ सकती है, अगर आपको चिंता रहती है तो इसका अर्थ यही हुआ कि आप ठीक प्रकार से प्रार्थना ही नहीं करते और अगर आपने सच्चे मन से और हृदय से प्रार्थना करते हो तो फिर चिंता क्यों करते हो।

बहुत लोग ऐसे होते है जो लोग सिर्फ संकट के समय में प्रार्थना करते है, ऐसे लोगो के जिंदगी के संकट हमेशा के लिए समाप्त नहीं होते परन्तु जो व्यक्ति जो प्रतिदिन सच्चे मन से और हृदय से प्रार्थना करते है ऐसे व्यक्तियों का बड़े से बड़ा संकट भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन सच्चे मन से प्रार्थना करनी चाहिए।

जो भी व्यक्ति सच्चे हृदय से भगवान की प्रार्थना करते है उनकी हर एक प्रकार की इच्छा को भगवन अवश्य पूर्ण करते है और उसके सारे दुःख और संकट को दूर कर देते है इसलिए हर एक व्यक्ति को प्रतिदिन सच्चे हृदय से प्रार्थना करनी चाहिए।

प्रार्थना का महत्व (Importance of Prayer in Hindi) :-

सभी धर्म-गुरुओं, ग्रंथों और संत-महात्मा तथा ऋषि-मुनियों ने प्रार्थना (prayer) को बहुत ही अधिक महत्व दिया है और खाशकर प्रात:कालीन (सुबह) की प्रार्थना को अधिक महत्व दिया है।

बहुत से साधु-संत, ऋषि-मुनि तथा गुरुजन कहते है कि नियमित रूप से प्रार्थना करने से दया, अहिंसा, परोपकार, पवित्रता, सहनशीलता, प्रसन्नता, उच्च विचार इत्यादि जैसे मानवीय गुणों का विकास होता हैं।

शांति प्रार्थना (Serenity prayer in Hindi) :-

हे ईश्वर,
मुझे इतनी समझ दो,
उन चीज़ों को स्वीकार करने की, जिन्हें में बदल नहीं सकता।
हिंमत दो,
उन चीज़ों को बदलने की, जिन्हें में बदल सकता हु।
और सदबुद्धि दो,
इन दोनों के बीच के अंतर को समझ सकू।

मैत्रीभावना :-

हे ईश्वर हम प्रार्थना करते हैे की संसार के सभी जीवों
का मंगल हो, सबका कल्याण हो, सब अपने भीतर रहें
सहजात्मस्वरुप को जानने के मार्ग पर आगे बढे, सब
सत्य के मार्ग पर धर्म के मार्ग पर आगे बढे, सब के
जीवन में सदगुरू का प्रवेश हो, सबको मोक्ष मार्ग की
साधना मिले साधना में विकास मिले और परिभ्रमण से
मुक्ति मिले, सबका मंगल हो सबका भला हो।
हे मेरे दाता…
हम अगर वो न कर सके
जो आप चाहते हैं,
तो कम से कम हमें इतनी
समझ जरूर देना,
कि हम वो तो कतई न करें
जो आप कभी नहीं चाहते हैं।
हे ईश्वर ये तन, मन, धन सब आपकी देन है प्रभु इतनी कृपा करिये की इन सबका सद उपयोग कर सकूँ और सत्य के पथ पर, अध्यात्म के पथ पर आगे बढ़ते हुये इस मनुष्य जीवन की परम उद्देश्य को साकार कर सकूँ।
इतनी कृपा मेरे ईश्वर मुझ पर बनाये रखना,
जो मार्ग सच हो उसी पर चलाये रखना,
ना दुखे ह्रदय किसी का मेरे शब्‍दों से,
इतनी कृपा हम पर बनाये रखना।
हे भगवान हमें असत्य से सत्य की ओर
अंधकार से प्रकाश की ओर
तथा मृत्यु से अमृत की ओर प्रेरित करें।

Good Morning Prayer in Hindi :-

हे ईश्वर मेरे अंदर इतनी शक्ति भर दे की में जिंदगी की सारी मुश्किलों सारे दुखों और परेशानियों को आपकी कृपा से आसानी से पार कर जाऊ। मेरे हृदय में ऐसा संतोष और कृतज्ञता भर दे की मन की सारी वासनायें और शिकायते दूर हो जाये और मेरा हृदय धन्यवाद और विश्वास से भर जाये। हे ईश्वर जाने अनजाने में की गई मेरी सारी भूलों के लीये मुझे क्षमा करे। और मुझ पर ये कृपा करे की मेरे हृदय में सुख, शांति, और पवित्रता बनी रहे। और उस पवित्र हृदय से आपके बनाये हुए जीवों और सृष्टि की सेवा कर पाऊं, मेरे द्वारा मन वचन और कर्म से किसी का भी दिल दुखी ना हो।
हे परम शक्ति स्वरुप परम पिता परमात्मा जीवन में छाये भय, अशांति, दुःख और परेशानी के अंधकार को आप दूर करे और हमारे जीवन मे निर्भयता सुख और आनंद की ज्योति प्रदान करे। मन विचार और आत्मा की पवित्रता प्रदान करे।
हे ईश्वर समग्र विश्व के प्रत्येक जीव के हृदय में प्रेम शांति और आनंद की स्थापना करे।
हे परम पिता परमात्मा आप समग्र विश्व को सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करे।
हे ईश्वर हम सभी में अच्छाईयाँ जागृत हो,
प्रेम, सेवा, संयम, क्षमा, इत्यादि शुभ भावनाएँ हमारी संपत्ति हो,
आपकी कृपा से हमारी सारी शक्तियों का विकास हो,
हमारे भीतर सभी के लिए दया का भाव हो,
हमारी वाणी में मधुरता हो तथा दृष्टि में सभी जीवों के लिये प्यार हो।
हे ईश्वर! मुझे इतना भी नीचे
न गिराना कि मैं पुकारूँ
और तू सुन न पाये और
इतना ऊपर भी न उठाना कि
तू पुकारे और मैं सुन न पाऊँ।
मुझे तैरने दे या फिर बहना सिखा दे,
अपनी रजा में अब तू रहना सिखा दे,
मुझे शिकवा न हो कभी भी किसी से,
हे ईश्वर मुझे सुःख और दुःख के पार जीना सिखा दे।
हर सुबह उठकर
यह प्रार्थना किया करो कि…
हे प्रभू!
रात सुख की बीत गई!
दिन निकला है।
मेरी वाणी से, मेरे हृढय से
मेरी आँखों से, मेरे हाथों से
किसी का बुरा ना हो।

नोट- इस आर्टिकल में मौजूद कुछ जानकारी को मैंने ‘www.anmolvichar.com’ वेबसाइट से ली है।

अंतिम शब्द :-

प्रार्थना करने से दया, अहिंसा, परोपकार, पवित्रता, सहनशीलता, प्रसन्नता, उच्च विचार इत्यादि जैसे मानवीय गुणों का विकास होता हैं इसके अलावा प्रतिदिन प्रार्थना करने मन को बहुत अधिक शान्ति मिलती है और पूरा दिन सुखमय होता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन सच्चे मन से प्रार्थना करनी चाहिए।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी “Prayer Full Form in Hindi” जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।CategoriesGyaanTagsgyaanjaankariprarthnaprayerPost navigationLucknow ipl team in hindi

Leave a Reply