भारत के टॉप 30 एतिहासिक स्मारकों के नाम | Monuments of India in Hindi

By   December 20, 2021

Monuments of India in Hindi, Monuments of India Information in Hindi, Information About Monuments of India in Hindi, Taj Mahal, Lal Kila, India Gate

दोस्तों आज इस आर्टिकल में भारत देश प्रमुख स्मारकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले है, इस आर्टिकल में हम Monuments of India in Hindi, ताज महल, लाल किला, इंडिया गेट, क़ुतुब मीनार तथा हवा महल इत्यादि जैसे प्रमुख स्मारकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले है।

दोस्तों अगर आप भारत के प्रमुख स्मारकों के बारे में जानकारी पाने के लिए यहाँ पर आये है तो आप सही जगह आये है बस आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें आपको बहुत सारी जानकारियां प्राप्त होने वाली है, आईये शुरू करते है और इसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं-

Monuments of India in Hindi :-

दोस्तों भारत देश में बहुत सारी स्मारकें मौजूद है जिकी अपनी अलग-अलग कहानी है, आईये अब एक-एक करके भारत देश की प्रमुख स्मारकों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

1. ताज महल (Taj Mahal) :-

ताज महल उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे पर स्थित है, ताज महल का निर्माण मुगल के बादशाह ‘शाहजहां’ के द्वारा अपनी बेगम ‘मुमताज’ की यादों में सफेद संगमरमर के पत्थरों से कराया गया था। सन 1983 में ताज महल को UNESCO विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया तथा ताज महल को विश्व के सात आश्चर्यो की सूची में भी शामिल किया गया है।

2. लाल किला (Red Fort) :-

लाल किला भारत देश की राजधानी “दिल्ली” के ‘पुरानी दिल्ली’ भाग में स्थित है, लाल किले का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने लाल बलुआ पत्थरों से करवाया था। लाल किले के दीवारों का रंग लाल होने के कारण ही इसको ‘लाल किला’ कहा जाता है। वर्ष 2007 में UNESCO ने लाल किले को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया था।

3. कुतुबमीनार (Qutub Minar) :-

कुतुबमीनार, भारत देश की पुरानी दिल्ली शहर के मेहरौली भाग में स्थित है, कुतुबमीनार इमारत की नींव दिल्ली सल्तनत के पहले मुस्लिम शासक ‘कुतुबुद्दीन ऐबक’ ने रखी थी परन्तु इसके निर्माण कार्य को इल्तुतमिश तथा फ़िरोज़शाह तुगलक’ ने पूरा करवाया था। कुतुबमीनार ईंटो से बनी हुयी विश्व की सबसे ऊंची इमारत है। कुतुबमीनार UNESCO की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है।

4. बुलंद दरवाजा (Lofty Door) :-

बुलंद दरवाजा उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले से कुछ ही दूरी पर स्थित फतेहपुर सीकरी नामक स्थान पर स्थित है, बुलंद दरवाजा का निर्माण मुगल सम्राट अकबर ने गुजरात पर विजय प्राप्त करने की याद में सन 1602 ई0 में करवाया था।

बुलंद दरवाजा को विश्व का सबसे बड़ा प्रवेश द्वार होने का गौरव प्राप्त है, बुलंद दरवाजे का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से हुआ है तथा इसे सफेद संगमरमर की चट्टानों से सुसज्जित किया गया है।

5. इंडिया गेट (India Gate) :-

इंडिया गेट का निर्माण भारत की राजधानी ‘दिल्ली’ में राजपथ पर किया गया है, इसके डिज़ाइन को सर एडवर्ड लुटियन के द्वारा तैयार किया गया था तथा इंडिया गेट का निर्माण द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में करवाया गया था। यहाँ पर लगभग 13,300 शहीद सैनिकों का नाम लिखा हुआ है।

6. हवा महल (Hawa Mahal) :-

हवा महल (Hawa Mahal) राजस्थान राज्य के जयपुर जिले में स्थित है, हवा महल एक पांच मंजिल की बहुत ही खूबसूरत इमारत है। हवा महल का निर्माण सन 1798 ई0 में महाराजा ‘सवाई प्रताप सिंह’ के द्वारा करवाया गया था। हवा महल का डिज़ाइन को वास्तुकार ‘लाल चंद उस्ता’ के द्वारा तैयार किया गया था।

7. हुमायूँ का मकबरा (Humayu’s tomb) :-

हुमायूँ का मकबरा ‘नई दिल्ली’ के निजामुद्दीन पूर्व क्षेत्र में मथुरा मार्ग के समीप स्थित है, इस मक़बरे का निर्माण मुगल शासक हुमायूँ की बेगम के आदेश पर सन 1562 ई0 में करवाया गया था। हुमायूँ के मक़बरे में मुगल बादशाह हुमायूँ की कब्र मौजूद है। हुमायूँ का मक़बरा भारत मे वास्तु कला का पहला उदाहरण है।

8. चारमीनार (Charminaar) :-

चारमीनार आंध्र प्रदेश राज्य के ‘हैदराबाद’ शहर में स्थित है, चारमीनार का निर्माण कुतुब शाही वंश के शासक सुल्तान मुहम्मद क़ुली क़ुतुब शाह के द्वारा सन् 1591 ई0 में कराया गया था।

9. सांची का स्तूप (Sanchi Stupa) :-

सांची का स्तूप मध्य प्रदेश राज्य के ‘रायसेन’ जिले में स्थित है तथा इसका निर्माण मौर्य वंश के शासक सम्राट ‘अशोक महान’ के द्वारा कराया गया था। ‘सांची का स्तूप’ स्मारक में भगवान बुद्ध से सम्बन्धित कुछ अवशेष रखे हुए थे। सांची का स्तूप को प्यार, शांति, विश्वास एवं साहस का प्रतीक माना जाता है।

10. आगरा का किला (Agra Red Fort) :-

आगरा का किला उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले में स्थित है। यह मुगलकालीन शासको का निवास स्थान था, मुगल शासक यहीं से शासन् व्यवस्था को संभाला करते थे।

11. जामा-मस्जिद (Jama Masjid) :-

जामा-मस्जिद भारत की राजधानी ‘दिल्ली’ में स्थित हैजामा-मस्जिद का निर्माण सन् 1665 ई0 में मुगल बादशाह शाहजहां के द्वारा लाल बलुआ पत्थर एवं सफेद संगमरमर की चट्टानों से करवाया गया था। जामा-,मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है।

12. बड़ा इमामबाड़ा (Bada Imambara) :-

बड़ा इमामबाड़ा उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी ‘लखनऊ’ शहर में स्थित है, बड़ा इमामबाड़ा एक ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है, इमाम बाड़ा निर्माण आसफ़उद्दौला के द्वारा सन् 1784 ई0 में मरहूम हुसैन अली की शहादत की याद में कराया गया था।

13. बीबी का मकबरा (Bibi ka Maqbara) :-

बीबी का मकबरा महाराष्ट्र के ‘औरंगाबाद’ शहर में स्थित है, बीबी के मक़बरे का निर्माण मुगल बादशाह आजम शाह के द्वारा अपनी माँ दिलराज बानू बेगम की याद में कराया गया था। इस मक़बरे को दक्षिण का ताज के नाम से भी जाना जाता है। बीबी के मक़बरे का डिज़ाइन को अताउल्लाह के द्वारा तैयार किया गया था।

14. जूनागढ़ किला (Junagarh Qila) :-

जूनागढ़ किला देखने मे बहुत ही अधिक भव्य और खूबसूरत है, यह किला राजस्थान राज्य के ‘बीकानेर’ जिले में स्थित है। इस किले के अंदर प्रवेश करने के लिए सात द्वार मौजूद है।

जूनागढ़ के किले का निर्माण राजा जयसिंह के द्वारा करवाया गया था तथा इसी किले के चारो तरफ बीकानेर शहर बसा हुआ है। इस किले में भगवान लक्ष्मी नारायण तथा भगवान श्री कृष्ण के दो शाही मन्दिर भी स्थित है।

15. विजय स्तम्भ (Vijaya Stambh) :-

विजय स्तम्भ स्थापत्य कला का एक बहुत ही सुंदर एवं बारीक कारीगरी का नमूना है, यह 120 फ़ीट ऊंचा और नौ मंजिल की इमारत है, विजय स्तम्भ राजस्थान राज्य के ‘चित्तौड़गढ़’ में स्थित है। इसका निर्माण मेवाड़ के राजा राणा कुम्भा ने मालवा और गुजरात में महमूद खिलजी की सेनाओ पर विजय प्राप्त करने के बाद एक स्मारक के रूप में करवाया था।

16. गेटवे ऑफ इण्डिया (Gateway Of India) :-

गेटवे ऑफ इण्डिया भारत देश के मुंबई शहर के दक्षिण में समुद्र के किनारे स्थित है, गेटवे ऑफ इण्डिया को राजा जार्ज पंचम तथा रानी मैरी के भारत आगमन की याद में सन् 1911 ई0 में बनवाया गया था। यह गेट 26 मीटर ऊंचा है, इसकी डिज़ाइन को जार्ज विंटैन्ट के द्वारा तैयार किया गया था।

17. दिलवाड़ा का जैन मंदिर (Dilwara Jain temple) :-

दिलवाड़ा का जैन मंदिर राजस्थान राज्य के माउंट आबू में स्थित है यह पांच मंदिरो का एक समूह है। जैन धर्म के तीर्थंकरों को समर्पित इस मंदिर का निर्माण ‘विमल शाह’ नाम के शासक के द्वारा कराया गया था। इस मंदिर के स्तम्भो पर नृत्यांगनाओ की आकृतियां मन्दिर निर्माण की एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

18. एतमातुद्दौला का मकबरा (Tomb of Ettamadawalla) :-

‘एतमातुद्दौला का मकबरा’ का निर्माण जहाँगीर के दरबार के मंत्री मिर्जा ग्यास बेग की याद में नूरजहाँ के द्वारा करवाया गया था। मिर्जा ग्यास बेग को एतमातुद्दौला की उपाधि प्राप्त थी जिसके कारण इस मक़बरे का नाम एतमातुद्दौला का मकबरा रखा गया। दोस्तों आपको बता दूँ की इस मक़बरे के निर्माण में स्थापत्य कला की पेट्रा ड्यूरा शैली का प्रयोग किया गया था।

19. कोर्णाक का सूर्य मंदिर (Konark Surya Temple) :-

कोर्णाक का सूर्य मंदिर भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है तथा इसका निर्माण गंग वंश के शासक ‘राजा नृसिंहदेव’ के द्वारा करवाया गया था। इसका निर्माण भी लाल बलुआ पत्थरो तथा काले ग्रेनाइट के पत्थरो से करवाया गया था जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देता है। इस मंदिर की सबसे खासियत यह है कि इस मंदिर में सूर्य भगवान को रथ खींचते हुए अंकित किया गया है।

20. अजंता की गुफाएं (Ajanta Caves) :-

अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र औरंगाबाद में स्थित है, इसको 29 चट्टानों को काटकर बौद्ध धर्म से सम्बंधित चित्रकारी की गई है अर्थात ये गुफाएं बौद्ध धर्म की आस्था को अपने अंदर समाहित किये हुए है जोकि अपने आप मे शिल्पकारी का एक अनूठा नमूना है। सन 1983 ई0 में UNESCO के द्वारा इसको विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था।

21. मोती मस्जिद (Moti Masjid) :-

मोती मस्जिद भारत के दिल्ली शहर में स्थित लाल किला के अंदरस्थित है, मोती मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह ‘औरंगजेब’ के द्वारा ही करवाया गया था।

22. जंतर मंतर (Jantar Mantar) :-

वेधशाला के अनूठे गुणों को अपने अंदर समाहित किये हुए इस स्मारक का निर्माण सन 1724 ई0 में जयपुर के शासक ‘महाराजा जयसिंह’ के द्वारा करवाया गया था। इसी तरह के कई अन्य वेधशालाओं का निर्माण भारत के अन्य राज्यो में भी किया गया है जिसमे मथुरा, वाराणसी तथा उज्जैन आदि प्रमुख है।

23. कमल मंदिर (Lotus temple) :-

लोटस मंदिर एक अनूठा मन्दिर है, भारत का यह अनूठा मंदिर दिल्ली के नेहरू प्लेस के पास ही स्थित है। इस मंदिर को एक अन्य नाम ‘लोटस टेम्पल’ के नाम से भी जाना जाता है।

24 . मैसूर पैलेस (Maisoor Palace) :-

मैसूर प्लेस एक प्रसिद्ध तथा ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है, इसका निर्माण पहले चंदन की लकड़ियों से किया गया था परंतु एक दुर्घटना में इस महल को बहुत ही अधिक क्षति हुई थी। इसके बाद बाद इस महल की मरम्मत कराई गई जहाँ आज एक संग्रहालय उपस्थित है, यह द्रविड़ पूर्वी तथा रोमन स्थापत्य कला का एक उत्कृष्ट नमूना है।

25. खजुराहो के मंदिर (Khajuraho temple) :-

खजुराहो मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए पूरी दुनिया मे प्रसिद्ध है, यह मध्यप्रदेश के छतरपुर में स्थित देश का सर्वोत्कृष्ट मध्यकालीन इमारत है। मंदिरों का यह शहर सम्पूर्ण विश्व मे मुड़े हुए पत्थरो से निर्मित मंदिरो के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है।

26. सोमनाथ मंदिर (Somnath temple) :-

प्राचीन हिन्दू मंदिरो में से एक सोमनाथ मंदिर की गिनती 13 ज्योतिर्लिंगो में से सबसे पहले ज्योतिर्लिंग के रूप में की जाती है। इस हिन्दू मंदिर का निर्माण गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र के ‘वेरावल’ शहर में समुन्द्र के किनारे किया गया है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार सोमनाथ मंदिर का निर्माण स्वयं भगवान चंद्रमा ने किया था परन्तु वर्तमान समय मे बना सोमनाथ मंदिर देश की आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा बनवाया गया था।

27. एलोरा की गुफाएं (Ellora Caves) :-

एलोरा यूनेस्को द्वारा घोषित एक विश्व धरोहर स्थल है, एलोरा की गुफाएं बौद्ध तथा जैन से सम्बंधित गुफा में बने मंदिरो के लिए प्रसिद्ध है। एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के ‘औरंगाबाद’ शहर में स्थित है जिसका निर्माण राष्ट्रकूट वंश के शासकों के द्वारा करवाया गया था। इन गुफाओं का निर्माण दुर्गम पहाड़ियों की खड़ी चट्टानों को काटकर किया गया है जो कि पाषाण शिल्प स्थापत्य कला का एक अनूठा संगम है।

28. सफदरजंग का मकबरा (Safdarjung Maqbara) :-

सफदरजंग का मकबरा भारत देश की राजधानी’ दिल्ली’ में स्थित है। इसका निर्माण नवाब शुजाउद्दौला ने मुगल सम्राट की अनुमति के बाद सन् 1754 ई0 में करवाया था। इस मक़बरे में सफदरजंग के साथ-साथ उनकी बेगम की कब्र है जो कि मुगल वास्तु कला का एक उत्कृष्ट नमूना पेश करती है।

29. लालगढ़ महल (Lalgarh Mahal) :-

लालगढ़ महल, भारत देश के राजस्थान राज्य के ‘बिकानेर’ जिले में स्थित है, लालगढ़ महल बहुत ही बड़ा है तथा इसमें सौ से ज्यादा कमरे है। इस महल का निर्माण ‘महाराजा गंगा सिंह’ के द्वारा अपने पिता ‘महाराजा लालसिंह’ की याद में करवाया था।

लालगढ़ महल पूरा का पूरा लाल पत्थरों से ही बना हुआ है जिस पर खुदाई का कार्य बड़े ही उत्कृष्ट तरीके से कर के महल की दीवारों पर बहुत ही सुंदर चित्रकारी की गई है।

30. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (Chatrapati Shivaji temple) :-

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल UNESCO के द्वारा सूचीबद्ध किए गए भारत के 32 विश्व धरोहर स्थलों में से एक है, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल भारत देश के मुम्बई शहर में स्थित है। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल का निर्माण ‘रानी विक्टोरिया’ के स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में सन 1887 ई0 में कराया गया था।

Frequently Asked Questions (FAQ’s) :-

Qus 1:भारत के टॉप 30 एतिहासिक स्मारकों के नाम कुछ इस प्रकार से हैं?

Ans: ऐतिहासिक स्थल के नाम निम्न प्रकार से है-

  • ताज महल, आगरा
  • कुतुब मीनार, दिल्ली
  • जामा मस्जिद, दिल्ली
  • हवा महल, जयपुर
  • खजुराहो मंदिर, मध्य प्रदेश
  • लाल किला, दिल्ली इत्यादि।

Qus 2: भारत में कितने स्मारक है?

Ans: भारत में बहुत सारे ऐतिहासिक स्मारक मौजूद है जिनके नाम इस प्रकार से है-

  • ताज महल, आगरा
  • कुतुब मीनार, दिल्ली
  • जामा मस्जिद, दिल्ली
  • हवा महल, जयपुर
  • खजुराहो मंदिर, मध्य प्रदेश
  • लाल किला, दिल्ली इत्यादि।

Qus 3: भारत का प्राचीन उत्तम स्थल खंड कौन सा है?

Ans: भारत देश में बहुत सारी उत्तम खंड स्थल है जैसे दिल्ली का कुतुबमीनार, हुमायु तुंब एवं लालकिला हो या आगरा का ताजमहल, अंजता की प्राचीन गुफायें, इंडिया गेट इत्यादि भारत की ऐतिहासिक खंड स्थल में से एक हैं।

इसे भी पढ़ें :-

आज हमने क्या सीखा :-

आज इस आर्टिकल में हमने भारत देश के प्रमुख स्मारकों (Monuments of India in Hindi) के बारे में जानकारी प्राप्त की, इस आर्टिकल में हमने ताज महल, लाल किला, इंडिया गेट, क़ुतुब मीनार तथा हवा महल इत्यादि जैसी भारत की प्रमुख स्मारकों के बारे में जानकारी प्राप्त की

दोस्तों अगर आपको हमारा यह आर्टिकल Monuments of India in Hindi अच्छा लगा हो तो इसको अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें (धन्यवाद)

Leave a Reply