लैब्राडोर डॉग से सम्बंधित जानकारियां | Labrador Dog Information in Hindi

By   December 17, 2021

Labrador Dog Information in Hindi, Information About Labrador Dog in Hindi, History of Labrador Dog, Labrador Dog की शारीरिक संरचना, लैब्राडोर डॉग का भोजन इत्यादि।

दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम लैब्राडोर डॉग के बारे जानकारी प्राप्त करने वाले है, अगर आप लैब्राडोर डॉग से सम्बंधित जानकारी के लिए यहाँ पर आये है तो आप सही जगह आये है, आपको लैब्राडोर डॉग से सम्बंधित बहुत सारी जानकारियां मिलेंगी बस आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

नाम लैब्राडोर डॉग
स्वभाव चंचल, दयालु तथा स्पोर्टिंग
आहार पोषक तत्व वाले भोजन
लेब्राडोर की हाईट लगभग 55–62 सेंटीमीटर
वयस्क नर लेब्राडोर का वजन 29–36 किलोग्राम
मादा लेब्राडोरवजन का वजन 25–32 किलोग्राम
दौड़ने की रफ़्तार 20-30 किलोमीटर/घंटे

Labrador Dog Information in Hindi | लैब्राडोर डॉग से सम्बंधित जानकारियां :-

लेब्राडोर डॉग पुरे दुनिया भर में सबसे अधिक ज्यादा पसंद की जानें वाली कुत्तों नस्लों में से एक हैं, लेब्राडोर डॉग अपनी बुद्धिमानी तथा विशिष्ठ विशेषताओं के कारण लोगों के बीच ने बहुत ही लोकप्रिय हैं यही वजह है कि ज्यादातर लोग ‘लेब्राडोर डॉग’ को पालना पसंद करते हैं।

लेब्राडोर डॉग पालने योग्य एक बहुत ही अच्छी नस्ल के डॉग है, यें हर प्रारूपों में अपने आप को साबित करने की काबिलियत रखते हैं। लैब्राडोर डॉग पालने योग्य बहुत ही बेहतरीन नस्ल के डॉग है, यें पालतू कुत्ते के रूप में तथा सुरक्षा विभागों में जैसे आर्मी, पुलिस, सीआईडी इत्यादि में आपराधिक गतिविधियों का पता लगाने के लिए बहुत ही उपयोगी है, लैब्राडोर डॉग नस्ल के कुत्तों की सुघने की क्षमता बहुत ही अच्छी व संक्रिय होती है।

Labrador Dog अर्थात Labrador Retriever यूनाइटेड किंगडम के Retriever Gun Dog की एक नस्ल होती है, इनका विकास मुख्य रूप से कनाडा में मछलियों को पकड़ने वाले कुत्ते के रूप में हुआ है, क्योंकि शुरुआत में इस नस्ल के डॉग का इस्तेमाल वहां पर अक्सर मछलियों को पकड़ने के लिए किया जाता था।

लैब्राडोर डॉग का इतिहास (History of Labrador Dog) :-

विकिपीडिया के अनूसार लेब्राडोर नस्ल के डॉग की उत्पत्ति न्यूफाउंडलैंड से हुयी हैं, न्यूफाउंडलैंड कनाडा मैं उपस्थित हैं जिसे पहली बार सोलहवीं सताब्दी में मस्टिफ़ और सेंट जाँन डॉग के प्रजनन से पुर्तगाली मछवारों द्वारा खोजी की गई थी, शुरुआत में इसको सेंट जाॅन डॉग तथा न्यूफाउंडलैंड के नाम से जाना जाता था लेकिन जब इसे इंग्लैंड लाया गया तब वहाँ पर इसका नाम बदल कर लेब्राडोर रख दिया गया।

लैब्राडोर डॉग की शारीरीक संरचना (Body Structure of Labrador Dog ) :-

लेब्राडोर नस्ल के डॉग आकार में बड़े होते है, एक वयस्क नर लेब्राडोर का वजन लगभग 29–36 किलोग्राम तथा मादा लेब्राडोरवजन का 25–32 किलोग्राम होता है, लेब्राडोर की हाईट लगभग 55–62 सेंटीमीटर तक होती हैं तथा यें लगभग 20-30 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। लेब्राडोर डॉग के शरीर में उपस्थित बाल घने, छोटे तथा बहुत ही मुलायम होते है तथा लेब्राडोर डॉग बालो का कोट जल प्रतिरोधी होता है जोकि इनको इनको ठंड से बचाता है।

लेब्राडोर डॉग के पैर मोटे और भारी होते है तथा इनकी पूंछ पतली सीधी व मध्यम आकार की होती हैं, लेब्राडोर डॉग का सिर मध्यम आकार का तथा कान, गाल से चिपके हुए V आकार के होते हैं। इसके अलावा इनके नाक का रंग काला या फिर गुलाबी रंग का होता हैं।

लैब्राडोर डॉग का आहार (Labrador Dog Diet) :-

लेब्राडोर डॉग का भोजन उनके उम्र तथा आकार के आधार पर देना चाहिए यदि इनकी उम्र कम है तो इनको अधिक खनिज और पोषक तत्व वाले भोजन की आवश्यकता होती हैं, क्योकि इस समय इनका शरीर बढ़ रहा होता हैं तो इस समय इनको वयस्क कुत्तों के अपेक्षा अधिक खनिज और पोषक तत्वों वाले भोजन की जरुरत होती हैं तथा छोटे उम्र के लेब्राडोर को 2 से 3 बार भोजन देना चाहिए।

इसके अलावा एक व्यस्क लेब्राडोर डॉग का भोजन पोषक तत्वों से तो भरपूर होना चाहिए परन्तु भोजन में वसा की मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए क्योकि एक व्यस्क लेब्राडोर डॉग का शरीर पूर्ण रूप से विकसित हो चूका होता हैं तथा अधिक वसा वाला भोजन इसको और अधिक मोटा बना सकता हैं।

एक बुर्जुग और अधिक उम्र वाले लेब्राडोर डॉग का भोजन हल्का फुल्का ओर पौष्टिक होना चाहिए जिसको आसानी के साथ पचाया जा सके। जिसमे उच्च पोषक तत्व की मात्रा मौजूद हो तथा पाचन में सहायक हो तथा हड्डियों और माशपेशियों को फायदा पहुचाये।

लैब्राडोर रिट्रीवर का स्वभाव (Labrador retriever Nature) :-

लेब्राडोर रिट्रीवर दयालु, चंचल और स्पोर्टिंग प्रवृति के डॉग होते हैं इसके अलावा लेब्राडोर एक बहुत अच्छे खोजी कुत्ते भी होते हैं जिसकी मुख्य वजह इनकी सुघने की प्रतिभा होती हैं तथा लेब्राडोर कभी अपना मार्ग नही भूलते हैं।

लैब्राडोर घर की चीजो को काटना, चबाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं परन्तु एक सही प्रशिक्षण के माध्यम से आप लेब्राडोर की यह आदत बदल सकते हैं। लैब्राडोर डॉग में सीखने की क्षमता अन्य नस्लो के कुत्तों की अपेक्षा बहुत अधिक होती हैं यही वजह है की इनको ट्रेनिंग देना तथा नई चीजें को सिखाना बहुत ही आसान और सरल होता है।

लैब्राडोर डॉग का स्वास्थ्य (Labrador dog health) :-

लेब्राडोर एक स्वस्थ्य नस्ल के कुत्ते होते हैं परन्तु अन्य नस्लो की तरह ही बीमारियों से बचानेके लिए इनको भी उचित देखभाल की आवश्यकता होती है ज्यादातर लैब्राडोर डॉग्स में मोटापे की समस्या ज्यादा ही देखने को मिलती है, इसके अलावा लेब्राडोर में कोहनी, कमर और कूल्हे को प्रभावित करने वाले डिसप्लेसिया शामिल होते है हालाँकि यह दिक्कत ज्यादातर अधिक वजन वाले लेब्राडोर डॉग्स में ही देखने को मिलती हैं।

लेब्राडोर डॉग्स में आँखों की समस्या जैसे कॉर्निया डिस्ट्रोफी तथा रेटिना डिसप्लेसिया होने की संभावना होती हैं जिसकी वजह से मोतियाबिंद या अंधेपन जैसी समस्या हो सकती हैं, इससे बचने के लिए नेत्र विशेषज्ञ द्वारा उचित उपचार बहुत ही आवश्यक होता है। इसके अलावा कुछ मामलो में लेब्राडोर डॉग्स को जन्म से ही बहरेपन से पीड़ित हो सकते है।

लैब्राडोर डॉग की पहचान (Labrador dog identification) :-

बहुत से लोग ऐसे होते है जिनको लेब्राडोर डॉग की पहचान के बारे में जानकारी नहीं होती है और वें अशुद्ध व मिक्स लेब्राडोर डॉग पाल लेते है और इस बात का अंदाजा उन्हें तब होता है जब इनकी उम्र बढ़ती है और उनमे शरीरिक परिवर्तन होते हैं तथा वें अन्य लेब्राडोर से बिल्कुल ही अलग दिखते हैं।

आईये जानते है कि एक ओरिजनल लेब्राडोर डॉग की पहचान क्या होती है तथा इनको कैसे पहचाने?

  • लेब्राडोर डॉग का रंग ब्लैक, चॉकलेट, येलो, व्हाइट इत्यादि होता है परन्तु किसी अन्य या मिक्स लेब्राडोर डॉग में इन रंगों के साथ अन्य रंग भी मौजूद हो सकते है।
  • लेब्राडोर की शुद्धता की पहचान करने का एक अन्य तरीका यह है कि एक शुद्ध लैब्राडोर डॉग के कान उनके गाल से चिपके हुए तथा सामने की ओर V आकार में होते हैं, एक लेब्राडोर डॉग लेते समय आप एक बार उसका कान जरूर चेक करें।
  • एक लेब्रेडोर डॉग की शुद्धता की पहचान आप उनकी पूछों के द्वारा भी कर सकते हैं, एक शुद्ध लेब्राडोर की पूछ हमेशा ही सीधी होती हैं परन्तु यदि किसी लेब्राडोर की पूंछ रिंग के आकार में मुड़ी हुई है तो यह उसके अशुद्ध लेब्राडोर होने के संकेत होते हैं।
  • एक लैब्राडोर डॉग के बॉल बहुत ही कोमल और मुलायम होते हैं, विशेषज्ञों के द्वारा इसके शुद्ध होने का यह भी एक प्रतीक माना जाता हैं, यदि आप कभी भी एक लेब्राडोर डॉग लेने जाओ तो उसके बालों की भी जांच अवश्य करें।
  • एक लेब्राडोर डॉग सेहतमंद और तंदरुस्त नस्ल के होते है तथा एक ओरिजनल लेब्राडोर के पैर भारी तथा मोटे होते है जिसकी वजह इनकी हड्डियां होती हैं , इनकी हड्डियां काफ़ी मोटी होती हैं, आप पैरो के द्वारा भी लेब्राडोर डॉग की शुद्धता की पुष्टी कर सकते हैं।

लैब्राडोर की खासियत (Characteristics of Labrador) :-

आईये दोस्तों अब लैब्राडोर डॉग की खासियत के बारे में जानकारी प्राप्त करते है, लैब्राडोर डॉग की जो भी खासियत होती है वो निम्न प्रकार से है-

  • लेब्राडोर डॉग हर मौसम और वातावरण में रहने के लिए अनुकूल होते हैं, आपको पता ही होगा कि भारत के हर क्षेत्र में मौसम का प्रभाव अलग-अलग होता हैं कही पर ठंड अधिक होती हैं तो कही पर गर्मी तथा कही पर वर्षा बहुत अधिक होती है, लैब्राडोर हर तरह के मौसम में अपने आप को उसके अनुरूप बना लेते है यही कारण है कि यह भारत देश में इस नस्ल के कुत्ते इतने लोकप्रिय है।
  • लेब्राडोर एक इंटेलीजेंट डॉग हैं तथा इस नस्ल के डॉग की सीखने की काबिलियत बहुत ही अच्छी होती हैं जिसके कारण आपको इनको ट्रेंड करने में ज्यादा दिक्कत नही होती है।
  • लेब्राडोर एक बड़ी नस्ल के डॉग है परंतु अन्य बड़े डॉग्स की तुलना में इनकी देखरेख और खान पान का खर्च अपेक्षाकृत कम होता हैं, यदि बात करें भोजन की तो अगर आप इनको विशेष प्रकार का भोजन न भी दें तब भी यें सामान्य घर का भोजनबहुत आसानी से खा लेते है।
  • लैब्राडोर डॉग्स के बाल छोटे होते हैं जिसकी वजह से इन्हें साफ करने में बहुत ही कम समय लगता है।
  • लेब्राडोर डॉग्स बड़े मिलनसार और शांत स्वभाव के होते है तथा इनको बच्चों से बहुत अधिक प्रेम होता हैं इसलिए यदि आपके घर में बच्चे है तो आपको डरने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है, यदि आप एक फैमिली डॉग की तलाश कर रहें है तो आपके लिए लेब्राडोर एक बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता हैं।

Frequently Asked Questions (FAQ’s) :-

Qus 1: लैब्राडोर डॉग की कीमत क्या है?

Ans: हमारे भारत देश में एक लैब्राडोर डॉग के पिल्ले की कीमत 5000-6000 रुपये से शुरू होती है जोकि 1 लाख रुपये तक या इससे ऊपर भी जा सकती है।

Qus 2: लैब्राडोर को खाने में क्या देना चाहिए?

Ans: लैब्राडोर को खाने में सब्जियां ब्रोकली, बेबी कॉर्न, बीन्स और मटर में फाइबर आदि खिला सकते हो, इसके अलावा इनको पोषक तत्व वाले भोजन भी खिला सकते हैं।

Qus 3: लैब्राडोर कितना बड़ा होता है?.

Ans: एक वयस्क और स्वस्थ्य लेब्राडोर डॉग का वजन 29-36 किलोग्राम तथा ऊंचाई 55-62 सेंटीमीटर तक की होती हैं।

Qus 3: लैब्राडोर की उम्र कितनी होती है?

Ans: एक स्वस्थ्य लेब्राडोर डॉग की औसतन उम्र 12-14 वर्ष तक की होती हैं।

Qus 4: लैब्राडोर कितने दिन में बच्चे देती है?

Ans: एक मादा लेब्राडोर का गर्भ काल का समय 9 हफ्ते का होता हैं अर्थात एक मादा लैब्राडोर 9 हफ्तों के बाद ही पिल्लों को जन्म देती हैं।

Qus 5: लैब्राडोर कितने कलर के होते हैं?

Ans: लेब्राडोर मुख्यतः तीन कलर में पाए जाते हैं ब्लैक, चॉक्लेट तथा येलो परन्तु आज कल यें प्योर व्हाइट और ऑफ व्हाइट जैसे रंगो में भी देखने को मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें :-

आज आपने क्या सीखा :-

आज इस आर्टिकल में हमने ‘Labrador Dog’ से सम्बंधित जानकारियों को प्राप्त किया, इस आर्टिकल में हमने Labrador Dog Information in Hindi, Information About Labrador Dog in Hindi, History of Labrador Dog, Labrador Dog की शारीरिक संरचना, लैब्राडोर डॉग का भोजन तथा इसके अलावा लैब्राडोर डॉग से सम्बंधित और भी बहुत सारी जानकारियों को प्राप्त किया।

दोस्तों अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने यार-दोस्तों के साथ भी शेयर करे और हमारे इस वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहें (धन्यवाद)

Leave a Reply